Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 9:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»शादी के 2 साल बाद सीमा पार कर मिले ‘वीर-जारा’, वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान से भारत पहुंची 2 दुल्हनें
    देश

    शादी के 2 साल बाद सीमा पार कर मिले ‘वीर-जारा’, वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान से भारत पहुंची 2 दुल्हनें

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर जिले में दो परिवारों के लिए 8 मार्च को महिला दिवस का दिन खासा स्पेशल रहा। दरअसल उनके लिए शादी के 2 साल बाद उनकी बहुएं पाक‍िस्‍तान से भारत आईं। बता दें कि साल 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले और फिर उसके भारत द्वारा पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक की वजह से दोनों देशों के संबंधों में काफी कड़वाहट आ गई जिसका खमियाजा इन दुल्हनों के भुगतना पड़ा था।

    यहां हम आपको बता रहे हैं कि इन दुल्हनों को अपने ससुराल आने में पूरे दो साल क्यों लग गए। दरअसल बाड़मेर जिले के रहने वाले महेंद्र सिंह की अप्रैल 2019 में पाकिस्तान के अमरकोट प्रांत के सिणोई गांव में शादी हुई थी। वहीं जैसलमेर जिले के नेपाल सिंह की शादी भी इसी साल जनवरी माह में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुई थी। दोनों दूल्हे थार एक्सप्रेस से बारात लेकर पाकिस्तान पहुंचे थे। शादी के सभी रीति-रिवाज करने के बाद दोनों दूल्हे अपनी दुल्हनों को लाने की तैयारी में थे। लेकिन उसी समय अचानक पुलवामा हमले और एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों में तनाव की स्थिति बन गई। इसके चलते दोनों युवकों को अपनी दुल्हनों को वहीं छोड़कर लौटना पड़। फिर साल 2020 में कोरोना महामारी ने ऐसा कहर बरपाया कि लोगों के सफर करने पर प्रतिबंध लग गया।

    अब हालात सुधरने के बाद महेंद्र सिंह की पत्नी छगन कंवर और नेपाल सिंह की पत्नी कैलाश बाई कुछ पारिवार के लोगों के साथ सोमवार को वाघा-अटारी सीमा से होकर भारत पहुंची। दोनों के पतियों ने सीमा पर उनका स्वागत किया।

    सीमा पार करने के बाद दुल्हनों को सुरक्षा जांच और कोविड -19 टेस्ट से गुजरना पड़ा। नेपाल की पत्नी कैलाश अपनी मां और भाई के साथ भारत आईं जबकि महेंद्र की पत्नी छगन कंवर अपने पिता के साथ पहुंची। नेपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि वह अपनी पत्नी से मिलकर बहुत खुश हैं, लेकिन साथ ही साथ अपने छोटे भाई की पत्नी को वीजा नहीं मिलने के कारण परेशान भी हैं।

    नेपाल ने कहा- मैं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हर स्तर पर हमारी मदद की और मेरी पत्नी को वीजा दिलाने में पूरा सहयोग दिया। उन्होंने आगे कहा कि शुरू में उनकी पत्नी को केवल हवाई मार्ग के माध्यम से प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन चूंकि हम हवाई यात्रा का खर्च नहीं उठा सकते थे, तो केंद्रीय मंत्री ने उन्हें वाघा-अटारी सड़क मार्ग के माध्यम से घर जाने की अनुमति प्राप्त करने में फिर से मदद की। अधिकारियों ने कहा कि उनके भाई विक्रम सिंह की पत्नी निर्मला बाई को इस आधार पर वीजा से वंचित रखा गया क्योंकि उनका पासपोर्ट ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी की दलबदल मामले में याचिका पर सुनवाई 6 अप्रैल को
    Next Article कोडरमा में अपराधी बेखौफ, कारोबारी के घर में 3 लाख की चोरी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, चमोली में 12 मकान ध्वस्त, 8 लोग लापता

    September 18, 2025
    झारखंड

    त्योहारों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेनें… जानें रूट और समय

    September 17, 2025
    कारोबार

    सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट : सोना 898 रुपये और चांदी 2,587 रुपये सस्ती

    September 17, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025

    अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.