Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 9:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 18,795 नये केस
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 18,795 नये केस

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 18795 नये मामले दर्ज किये गए, जो संक्रमण के दैनिक मामलों के हिसाब से 201 दिन में सबसे कम है।

    इस बीच देश में सोमवार को 01 करोड़ 02 लाख 22 हजार 525 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 87 करोड़ 07 लाख 08 हजार 636 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,795 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 37 लाख 57 हजार 481 हो गया है।

    इसी दौरान 26,030 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 29 लाख 58 हजार 002 हो गयी है। सक्रिय मामले 7414 घटकर दो लाख 92 हजार 206 हो गये हैं। वहीं 179 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,47,373 हो गया है।

    देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.81 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.87 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।

    सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं और पिछले 24 घंटों में यहां 6122 सक्रिय मामले घटे हैं जिससे इनकी संख्या अब 157733 रह गयी है। वहीं 17763 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4459193 हो गयी है। इसी अवधि में सर्वाधिक 58 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24661 हो गयी है।

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 32 घटकर 41396 रह गये हैं जबकि 32 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 138902 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 6364027 हो गयी है।

    coronavirus cases Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटे में लगे एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना के वैक्सीन
    Next Article सरायकेला: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के 30 वर्षीय बेटे को पहले मारी गोली, फिर पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को बेचा जा रहा कॉर्पोरेट घरानों के हाथों : भट्टाचार्य

    July 9, 2025
    चाईबासा

    जेवर दुकान में सेंधमारी का खुलासा, महिला सहित नाबालिग धरायी

    July 9, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025
    Latest Posts

    देश को बेचा जा रहा कॉर्पोरेट घरानों के हाथों : भट्टाचार्य

    July 9, 2025

    नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर छात्र मोर्चा आया सामने, DC को सौंपा ज्ञापन…

    July 9, 2025

    जमशेदपुर में भारी बारिश की चेतावनी, 10 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी

    July 9, 2025

    जेवर दुकान में सेंधमारी का खुलासा, महिला सहित नाबालिग धरायी

    July 9, 2025

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.