Ranchi : रांची में जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक किराये के मकान से पकड़ा गया है। अरगोड़ा थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद मिली एक गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है। उन्हें सूचना मिली थी कि आनंदपुरी इलाके में एक किराये के मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर रांची एसएसपी रैकेश रंजन के निर्देश पर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बीती रात छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 18 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से ₹3,43,835 नकद, 14 मोबाइल फोन, 24 पैकेट ताश की गड्डी और एक स्कूटी (JH01DQ-9573) भी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों पर जुआ अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पता
- करण मेहता, 21 वर्ष, सा. युन्ना मट्टा थाना सुखदेवनगर
- पिन्टु पासवान, सा. विद्यानगर थाना सुखदेवनगर
- विकास यादव उर्फ मोथा, सा. विद्यानगर थाना सुखदेवनगर
- रितिक यादव, सा. आनंदपुर थाना अरगोड़ा
- बालेश्वर मेहता, सा. कम, थाना सुखदेवनगर
- दीपक कुमार सोनी, सा. न्यू मधुकम थाना सुखदेवनगर
- अजय कुमार, सा. विद्यानगर
- बबलू वर्मा, सा. पहाड़ी टोला
- अजय कुमार यादव, सा. आनंदपुरी थाना अरगोड़ा
- सुरज कुमार, सा. खादगढ़ा
- सोनू कुमार गुप्ता, सा. बुन्ना भट्टा
- गौरव कुमार सिंह, सा. मधुकम
- हेप्पी कटारिया, सा. मेट्रो गली
- संजीव साधु, सा. मिलन चौक
- राकेश मेहता, सा. न्यू मधुकम
- मोहित प्रजापति, सा. राजा हाता गली
- राज साहू, सा. खादगढ़ा
- धनंजय साहू, सा. खादगढ़ा
छापामारी टीम में शामिल अधिकारी
- प्रमोद कुमार मिश्रा, डीएसपी हटिया
- प्रकाश सोय, डीएसपी कोतवाली
- आदिकान्त महतो, थाना प्रभारी कोतवाली
- सुनील कुमार कुशवाहा, थाना प्रभारी हिन्दपीढ़ी
- ब्रह्मदेव प्रसाद, थाना प्रभारी अरगोड़ा
- कृष्णा कुमार साहू, थाना प्रभारी सुखदेवनगर
- अजीत कुमार वर्मा, अरगोड़ा थाना
- मीनकेतन कुमार, कोतवाली थाना
- प्रदीप कुमार राय, कोतवाली थाना
- आरक्षी अनिल मगरा (सुखदेवनगर)
- आरक्षी जोगेन्द्र पासवान (कोतवाली)
- अरगोड़ा थाना के सशस्त्र बल
Also Read : PLFI के नाम पर मांगने वाले थे रंगदारी, पुलिस ने दो को हथियार के साथ दबोचा