Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jul, 2025 ♦ 8:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»14 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत, इलाके में शोक की लहर
    जमशेदपुर

    14 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत, इलाके में शोक की लहर

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित 10 नंबर बस्ती से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। यहां रहने वाले 14 वर्षीय साई की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। साई डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में कक्षा 9वीं का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

    यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे की है। प्रतिदिन की तरह साई शौच के लिए गया था। घर लौटने के तुरंत बाद उसने सिर में तेज़ दर्द की शिकायत की। परिजन उसे फौरन इलाज के लिए मर्सी अस्पताल, बारीडीह लेकर गए, जहां उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया लेकिन उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई और वह बेहोश हो गया।

    हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर किया। परिजन उसे TMH ले गए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने साई को मृत घोषित कर दिया।

    परिवार के सदस्य सच्चिदानंद ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार साई की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा था। इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक की घटना से डॉक्टर भी हैरान हैं।

    सदर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रंजीत पांडा ने बताया कि 14 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक होना अत्यंत दुर्लभ मामला है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं, जैसे – अत्यधिक मानसिक तनाव, असंतुलित जीवनशैली, अनुचित खानपान, और जरूरत से ज़्यादा शारीरिक परिश्रम। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी।

    साई की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पड़ोसी और परिचित उसके सौम्य स्वभाव और पढ़ाई के प्रति लगन की सराहना कर रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

    Also read: बकरीद को लेकर गालूडीह थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील…

    Also read: झारखंड के 11 जिलों में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल…

    jamshedpur Jamshedpur News News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौ’त
    Next Article अब नहीं मिलेगा रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी और पे कमिशन का फायदा!

    Related Posts

    जामताड़ा

    बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित

    July 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 23 जुलाई को लेंगे शपथ

    July 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    DIG इंद्रजीत महथा बढ़ाई गयी जिम्मेदारियों से किये गये मुक्त

    July 16, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 17 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 17, 2025

    बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित

    July 16, 2025

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 23 जुलाई को लेंगे शपथ

    July 16, 2025

    DIG इंद्रजीत महथा बढ़ाई गयी जिम्मेदारियों से किये गये मुक्त

    July 16, 2025

    गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में सरयू राय पर आरोप गठित, 12 अगस्त से शुरू होगी गवाही

    July 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.