Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 3:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नामकुम फायरिंग मामले में मुख्य आरोपित सहित 12 गिरफ्तार, हथियार बरामद
    झारखंड

    नामकुम फायरिंग मामले में मुख्य आरोपित सहित 12 गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची पुलिस ने नामकुम में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में मुख्य आरोपित सहित 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, छह गोली, दो बाइक और 13 मोबाइल फोन बरामद किया है।

    गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य आरोपित प्रवेश कुमार, सूरज कुमार साहू, सुनील मुंडा, विनोद कुमार राम, शुभम कुमार, मनीष उर्फ मोनू कुमार गिरी , विजय टोप्पो, रोहन सिंह, समीर बा, आलोक कुल्लू, प्रकाश कुमार और रवि सिन्हा शामिल हैं।

    एएसपी मूमल राज पुरोहित ने शनिवार को नामकुम थाने में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नामकुम थाना के केतारीबगान में 1.44 एकड़ जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। यह जमीन भुईहरी एवं पहनई है, जो खतियान में रंजीत पाहन के नाम से दर्ज है। इसी जमीन विवाद को लेकर कई बार धारा-144 के तहत कार्रवाई की गयी है। अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर, रांची ने अपने निर्णय में स्वामित्व विवाद को लेकर सक्षम न्यायालय में जाने का आदेश दिया है। अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर रांची ने 27 अगस्त, 22 को उक्त भूमि में स्टेटश को रखने का आदेश दिया था, जिसे 22 अक्टूबर, 22 को विलोपित कर दिया गया।

    इसके बाद रंजीत पाहन उक्त जमीन में निर्माण कार्य करा रहा था, जिसे बीच में द्वितीय पक्ष के सन्नी आकाश खलखो की ओर से तोड़ा भी गया था। इस संबंध में नामकुम थाने में चार फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। बावजूद इसके रंजीत पाहन की ओर से उक्त जमीन में कार्य किया जा रहा था। इसके बाद 16 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची के यहां से स्टेटस को प्राप्त होने पर कार्य को बंद करा दिया गया था। फिर 17 मार्च को ग्रेस खलखो के समर्थक करीब 50-60 व्यक्ति निर्माण कार्य को तोड़ने के लिए उक्त भूमि पर पहुंचे एवं तोड़-फोड़ शुरू किये।

    इसी बीच रंजीत पाहन के तरफ से 40-50 लोग आपस में भिड़ गये एवं मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से फायरिंग की घटना हुई, जिसमें रंजीत पाहन के ग्रुप की महिला नीलिमा सरोज के सिर में एवं एक व्यक्ति आशीष श्रीवास्तव के घुटना में चोट लगी। रंजीत पाहन के तरफ से आये शूटर प्रवेश कुमार राम और सुरज साहू की ओर से फायरिंग की गयी, जिससे राहुल नाग एवं आशीष कुमार के पैर में गोली लगी। दोनों का इलाज रिम्स अस्पताल रांची में चल रहा है। प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था कायम की ।

    एएसपी ने बताया कि मामले में अजय जोसेफ खलखो की ओर से अशोक पासवान और उनके गुर्गे के खिलाफ नामकुम थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष के रंजीत पाहन ने 11 नामजद एवं 70-80 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांड अनुसंधान के क्रम में 12 आरोपितों को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 57 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाएं, 176.53 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव
    Next Article डीसी और एसएसपी ने सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.