Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 5:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में 11 हजार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बम निरोधक दस्ते की टीम को किया गया अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में 11 हजार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बम निरोधक दस्ते की टीम को किया गया अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में दुर्गा पूजा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। झारखंड के 24 जिलों में करीब 11 हजार अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई। वहीं, रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बम निरोधक दस्ते की टीम को भी तैनात किया गया है।

    झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के स्तर से 24 जिलों में पर्व त्योहारों को देखते हुए 11 हजार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए हैं। रांची में सबसे ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल दिया गया है। राजधानी में 1387 लाठी बल, 400 होमगार्ड के अलावा दो कंपनी आरएपी, एक बीडीएस की टीम और एक टियर गैस टीम की तैनाती की गई है।इसके अलावा संवेदनशील जिले हजारीबाग, जमशेदपुर और गिरिडीह में भी एक-एक कंपनी आरएपी, बीडीएस और टियर गैस की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सभी रेंज डीआईजी को 100-100 अतिरिक्त पुलिस प्रदान किए गए हैं, जो रिजर्व में रहेंगे। रेंज डीआईजी जरूरत के अनुसार इन जवानों की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

    पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट जारी किया है। पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से विशेष रूप से निगरानी रखेंगे, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो सके। वहीं, सोशल साइट्स पर विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी गई है। आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि स्पेशल ब्रांच द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों और व्यक्तियों के संबंध में सभी जिलों को सूचनाएं भेज दी है।

    किस जिले में कितने पुलिस बल की तैनाती

    हजारीबागः 317 लाठी बल, 2 आरएपी, 1 बीडीएस, 1टीजी, 275 होमगार्ड
    जमशेदपुरः 499 लाठी बल, 1आरएपी, 1 बीडीएस, 1टीजी, 500 होमगार्ड
    गिरिडीहः 384 लाठी बल, 2 आरएपी, 1टीजी, 255 होमगार्ड
    खूंटीः 100 लाठी बल और 10 होमगार्ड
    सिमडेगाः 101 लाठी बल, 150 होमगार्ड
    लोहरदगाः 200 लाठी बल, 200 होमगार्ड
    चाईबासाः 150 लाठी बल और 150 होमगार्ड
    सरायकेलाः 174 लाठी बल और 10 होमगार्ड
    पलामूः 150 लाठी बल और 150 होमगार्ड
    गढ़वाः 150 लाठी बल और 150 होमगार्ड
    लातेहारः 100 लाठी बल और 100 होमगार्ड
    कोडरमाः 160 लाठी बल और 300 होमगार्ड
    रामगढ़ः 100 लाठी बल और 100 होमगार्ड
    चतराः 174 लाठी बल और 200 होमगार्ड
    बोकारोः 310 लाठी बल और 300 होमगार्ड
    धनबादः 353 लाठी बल और 400 होमगार्ड
    दुमकाः 178 लाठी बल और 250 होमगार्ड
    देवघरः 179 लाठी बल और 150 होमगार्ड
    पाकुड़ः 100 लाठी बल और 100 होमगार्ड
    जामताड़ाः 100 लाठी बल और 100 होमगार्ड
    गोड्डाः 150 लाठी बल और 150 होमगार्ड
    साहेबगंजः 250 लाठी बल और 125 होमगार्ड

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा सिंघल का रिम्स में एमआरआइ जांच किया गया
    Next Article झारखंड सीआईडी ने दिल्ली से दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    बुद्ध पूर्णिमा कल, जानें योग और पूजा विधि

    May 11, 2025
    जमशेदपुर

    क्वार्टर का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    May 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन चार यूनिवर्सिटी को मिलेंगे कुलपति, प्रक्रिया शुरू

    May 11, 2025
    Latest Posts

    बुद्ध पूर्णिमा कल, जानें योग और पूजा विधि

    May 11, 2025

    पाकिस्तान को PM मोदी का कड़ा संदेश- ‘वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा’

    May 11, 2025

    प्रेम में पागल देवर-भाभी ने रची खौफनाक साजिश, बड़े भाई के साथ कर दिया कांड

    May 11, 2025

    लालू यादव की बेटी रोहिणी ने मां राबड़ी देवी के लिए लिखा खास संदेश

    May 11, 2025

    स्थगित चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा की नई डेट शीट जारी

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.