Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jul, 2025 ♦ 12:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पश्चिम बंगाल में तृणमूल नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा व आगजनी में 10 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा व आगजनी में 10 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता। बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कब्जे वाली बरशल ग्राम पंचायत के उप प्रमुख भादु शेख की सोमवार शाम को हत्या के बाद भड़की हिंसा व आगजनी ने बड़ी घटना का रूप ले लिया है। हत्या से गुस्साए टीएमसी समर्थकों ने घटना के कुछ घंटे बाद ही हमले के संदिग्धों के घरों में आग लगा दी, जिसमें 10 लोगों की जलकर मौत की खबर है। पुलिस ने मौके से कई शव बरामद किए हैं। इस घटना से व्यापक तनाव का माहौल है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह राजनीतिक रंजिश का मामला है।

    उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में टीएमसी नेता की हत्या के बाद मंगलवार को हिंसा भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। आग से 10 लोगों की जलकर मौत हो गई। तृणमूल कांग्रेस के कब्जे वाली बरशल ग्राम पंचायत के उप प्रमुख भादु शेख सोमवार शाम को हत्या कर दी गई थी। उन पर बम से हमला हुआ था। भादू शेख की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैली। हत्या से गुस्साए उनके समर्थकों ने थोड़ी ही देर में इस हमले के संदिग्धों के घरों में आग लगा दी।इधर, इस घटना के बाद राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों का प्रतिनिधिमंडल हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर जा रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेगा।

    दूसरी ओर, राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा ने घटना की कड़ी निंदा की है और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बंगाल में कानून का शासन नहीं बल्कि शासक का कानून है। तृणमूल के गुंडों को कानून व शासन प्रशासन का कोई डर नहीं है इसीलिए इस प्रकार की घटना राज्य में हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल राष्ट्रपति शासन की तरफ बढ़ रहा है। इधर इस घटना के बाद राज्य सचिवालय नवान्न में मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी समेत सभी शीर्ष अधिकारी बैठक कर रहे हैं।

    घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआइटी का भी गठन कर दिया है। राज्य पुलिस के एडीजी (कानून व्यवस्था) ज्ञानवंत सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआइटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला से पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार, मार्टिन केरकेट्टा व उसके चार सहयोगी हुआ फरार
    Next Article गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी उग्रवादी सहित तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल के घर पहुंचा प्रवर्तन निदेशालय, ट्वीट कर बोले- ED आ गई!

    July 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पोर्टल पर डेटा की प्रविष्टि की मॉनिटरिंग डीडीसी करें सुनिश्चित : राजेश्वरी बी

    July 17, 2025
    देश

    साउथ स्टार विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती, डेंगू के चलते बिगड़ी तबीयत

    July 17, 2025
    Latest Posts

    मोतिहारी में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

    July 18, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे लोहरदगा के बिंदेश्वर उरांव

    July 18, 2025

    पुणे में प्रवासी मजदूर की मौ’त, श’व पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

    July 18, 2025

    आय से अधिक संपत्ति मामले में सांसद ढुल्लू महतो को राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

    July 18, 2025

    30 वर्ष पुराना पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित, देवघर से संपर्क टूटा

    July 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.