Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 4:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पीएलएफआइ – सीआरपीएफ मुठभेड़, मारे गए दो उग्रवादी
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएलएफआइ – सीआरपीएफ मुठभेड़, मारे गए दो उग्रवादी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2017No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी जिला और पश्चिमी सिंहभूम जिला के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार को पीएलएफआइ और सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक महिला व एक पुरूष पीएलएफआइ उग्रवादी मारा गया। सीआरपीएफ 94 बटालियन द्वारा पीएलएफआई नक्सल संगठन के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। सुबह तकरीबन 5.50 बजे पश्चिमी सिंहभूम के गुदरी थाना क्षेत्र के काँटाबन्दाटोली गाँव के पास की पहाड़ी पर डी/94 एवं एफ/94 कंपनी के संयुक्त टीम के साथ पीएलएफआई संगठन के एक बड़े दस्ते के साथ भीषण मुठभेड़ हो गई। पीएलएफआई के खिलाफ यह अभियान सीआरपीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस इलाके में दिनांक 10 सितंबर की रात में प्रारम्भ किया गया था।

    इस अभियान में राज्य पुलिस के तरफ से मनोहरपुर थाना का एक सहायक उपनिरीक्षक एवं रनिया थाना का एक सिपाही भी शामिल थे। सीआरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, मौसम खराब होने के बाबजूद भी इलाके में सर्च अभियान जारी है। वास्तविक सफलता की जानकारी इलाके में चलाये जा रहे सर्च अभियान के समाप्ति के बाद सार्वजनिक की जाएगी। मुठभेड़ के बाद 94 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान में ये चीजें बरामद की गई हैं।
    – मृत नक्सली(पीएलएफआई) का शव- 02 (01 पुरुष और 01 महिला)
    – 9 एमएम कार्बाइन-01
    – दोनाली बंदूक- 02
    – गोली (9 एमएम और दोनाली)
    – मोबाइल फोन-02
    – पिट्ठू- 07

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल से एसीबी ने की पूछताछ
    Next Article बदल रहा है झारखंड पुलिस का चेहरा, आमलोगों का दिल जीतेगी, नक्सलियों पर होगी सख्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में धराया एक करोड़ का अवैध शराब

    June 14, 2025
    क्राइम

    साइबर ठगों को लूटता था यह गिरोह, CSP संचालक को लूटा तो हो गया खेला

    June 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर जेल से चोरी के फोन से कॉल कर मांगी थी जमुई के डॉक्टर से 20 लाख की रंगदारी, चार धराये

    June 12, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.