Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सांसद की कंपनी पर भी चिटफंड का केस, ठगी के छह नए एफआइआर दर्ज
    जोहार ब्रेकिंग

    सांसद की कंपनी पर भी चिटफंड का केस, ठगी के छह नए एफआइआर दर्ज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2017No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीबीआई चिटफंड कंपनी के जरिए ठगी करने वालों के खिलाफ लगातार रेस है। झारखंड में सीबीआई ने 25 हजार करोड़ से अधिक के चिटफंड घोटाले में छह नए मामले शुक्रवार को दर्ज किए हैं। ताजा मामलों में तृणमुल के एक सांसद की कंपनी के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज की गई है। सभी मामले रांची सीबीआई की इकॉनोमिक्स ऑफेंस विंग(इओडब्लू) में दर्ज किए गए हैं। सीबीआइ ने इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी 20 मामले दर्ज किए थे। गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई चिटफंड कंपनी के जरिए ठगी के मामले की जांच कर रही। पूर्व से 32 कंपनियों के खिलाफ सीबीआई की जांच चल रही।
    शुक्रवार को दर्ज मामले
    केस नंबर – आरसी 0932017एस0042
    दुमका में मातृभूमि ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ चिटफंड के जरिए ठगी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दुमका टाउन थाने में दर्ज एफआइआर के आधार पर सीबीआइ ने यह कांड दर्ज किया है। इस कांड में पुलिस ने 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। आरोपियों में बादल मंडल, विकास यादव, बिंदू कुमारी, मीरा मंडल, राजकुमार मंडल, रंजीत राणा, सुखदेव राणा, विष्णु महतो, गोविंद राणा, धनंजय मंडल, संजीत राणा, पुरनचांद मंडल, मानिक चलक और कसीम अंसारी को आरोपी बनाया गया है।
    केस नंबर – आरसी 0932017एस0041
    दुमका के मुफ्फसिल थाना में चिटफंड घोटाले से संबंधित केस 25/15 के मामले में सीबीआई ने यह प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में नंद किशोर भंडारी, विजय शंकर श्रीवास्तव, फनीलाल शाह, पंकज कुमार, स्वामीनाथ सिंघा, रिजाउल करीम शामिल हैं। केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसीबी धनबाद के इंस्पेक्टर अशोक घोष को दी गई है।
    केस नंबर – आरसी 0932017एस0040
    गिरिडीह के टाउन थाने में अल्केमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड के खिलाफ दर्ज एफआइआर के आधार पर सीबीआई ने यह एफआइआर दर्ज की है। इस मामले में कंपनी के आठ अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में अशोक कुमार, ओकप्रकाश महतो, अजय यादव, अजय कुमार, विजय कुमार, सत्येंद्र सिंह जारी, चंद्रदीप सिंह जौली, सुनील तलवार को आरोपी बनाया गया है। केस का अनुसंधान सीबीआइ एसीबी धनबाद के इंस्पेक्टर राहुल प्रियदर्शी करेंगे।
    केस नंबर – आरसी 0932017एस0039
    कोलकाता की विशाल ग्रुप आफ कंपनीज के खिलाफ साहेबगंज टाउन, सरायकेला – खरसांवा जिले के ग्महरिया में चिटफंड के जरिए ठगी का मामला दर्ज किया गया था। इन दोनों केस को एक साथ मिलाकर सीबीआई ने ये मामला दर्ज किया है। इस मामले में 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में रतन चौधरी, सीमा चौधरी, प्रवीर चौधरी, असीमा चौधरी, सुमांता मोदक, सुजीत आचार्या, कुंतल भट्टाचार्य, लीटन साहा, तापस मंडल, तापस भादुरी, प्रीति रानी चौधरी शामिल हैं। केस का अनुसंधान इंस्पेक्टर एलके मिश्रा करेंगे।
    केस नंबर – आरसी 0932017एस0038
    युगांतर रियलिटी लिमिटेड कंपनी के निदेशक, पार्टनर, ब्रांच मैनेजर को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। युगांतर कंपनी जामताड़ा में सुनील राय के घर में चलायी जाती थी। लेकिन वहां से लाखों की ठगी कर कंपनी व उसके अधिकारी फरार हो गए। कंपनी कोलकाता बेस्ड बतायी जाती थी। केस के अनुसंधन की जिम्मेदारी सीबीआइ एसीबी के एसआइ मनदीप को दी गई है।
    केस नंबर – आरसी 0932017एस0037
    हजारीबाग के कटकमदाग में चिटफंड के जरिए ठगी की एफआइआर 107/15 दर्ज थी। इस कांड को सीबीआई ने टेकओवर कर नए सिरे से प्राथमिकी दर्ज की। इस एफआइआर में मो सादिक, मो रफीक अंसारी, मो साबिर समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसीबी धनबाद के इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद को दी गई है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article25000 करोड़ से अधिक के चिटफंड घोटले में सीबीआइ ने दर्ज किए 20 एफआइआर
    Next Article खूंटी पुलिस को दोहरी सफलता, दो माओवादी गिरफ्तार- लूटपाट करने वाले अपराधी भी धराए

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.