शुक्रवार की दोपहर रांची एयरपोर्ट पर हजारीबाग निवासी एक महिला को कारतूस के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया । सुरक्षा जांच के दौरान महिला के बैग से एक गोली बरामद की गई थी। ऐसे में महिला को बाद में डोरंडा पुलिस को सौंप दिया गया।
क्या है मामला
शुक्रवार को हजारीबाग के कांट्रेक्टर अभिषेक सिंह की पत्नी श्वेता सिंह के बैग से एक कारतूस बरामद किया गया। कारतूस बरामद होने के बाद एयरपोर्ट ऑथरिटी ने श्वेता सिंह को डोरंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। डोरंडा थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आबिद अहमद खान ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला ने अब तक की पूछताछ में गोली बैग में कैसे आया इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। डोरंडा पुलिस ने महिला के पति अभिषेक कुमार सिंह को डोरंडा थाना बुलाया है। बताया जाता है कि जिस बैग से कारतूस मिला है, वह बैग उनके पति का था। पति के बैग में कपड़े भरकर श्वेता अपने माता-पिता से मिलने के लिए श्रीनगर जा रही थी।
कैसे हुई बरामदगी
जानकारी के मुताबिक, श्वेता सिंह शुक्रवार को एयर इंडिया से कोलकाता जा रही थी। कोलकाता से वह दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ती, फिर वह वहां से श्रीनगर जाती। श्वेता सिंह ने अपना बोर्डिंग पास बना लिया था और जब वह सुरक्षा जांच के लिए गई तो सुरक्षा जाँच उपकरण ने संदेहास्पद सामान होने का संकेत आया। जिसके बाद आनन फानन में महिला कमांडो ने श्वेता सिंह को घेर लिया और जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमे से प्वाइंट 315 की एक गोली निकली। श्वेता सिंह को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में डोरंडा पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अगर श्वेता सिंह के पति कारतूस का लाइसेंस दिखाते है तो उन्हें रिहा कर दिया जायेगा। फ़िलहाल श्वेता सिंह पुलिस की हिरासत में ही है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
