Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»योग से चर्चा में आई राफिया फिर पहुंची थाने कहा, कट्टरपंथियों से अब भी मिल रही धमकी
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से चर्चा में आई राफिया फिर पहुंची थाने कहा, कट्टरपंथियों से अब भी मिल रही धमकी

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची में योग सिखाने पर कट्टरपंथियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद चर्चे में आई डोरंडा निवासी योग शिक्षिका राफिया का मामला एक बार फिर चर्चा में आया है ।  राफिया नाज सोमवार को कोतवाली थाने पहुंची और अपनी  हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। राफिया ने पुलिस को बताया कि उन्हें मारवाड़ी कॉलेज कैंपस में जान का खतरा है। बाहर के बजाए ज्यादा असुरक्षित कॉलेज कैंपस में ही महसूस करती हैं। बीते 30 नवंबर को राफिया परीक्षा लिखने को लेकर ब्वायज सेक्शन में फॉर्म भरने गई थी। उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व पहुंचे और माहौल बिगाडऩे की कोशिश की। असामाजिक तत्वों ने  सीएम के आदेश पर दिए गए अंगरक्षकों पर सवाल भी उठाया गया और जान से मारने की धमकी दी । इसकी खबर मिलते ही मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य वहां पहुंचे और असामाजिक तत्वों को खदेड़ा। राफिया के अनुसार  घर पर भी आकर कुछ लोगों ने डोरंडा छोडऩे और घर में रहने लायक नहीं छोडऩे की धमकी । इससे पूरा परिवार दहशत में है। माता-पिता मानसिक रूप से परेशान  हैं। तनाव के कारन उसके  पिता की भी  तबियत बिगड़ गई है। राफिया ने इसे पुलिस के संज्ञान में लाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

    राफिया ने कहा है कि इस तरह परेशान किए जाने को साजिश बताया है। जो हत्या की भी साजिश हो सकती है। राफिया ने कहा है कि धर्म के नाम पर उन्हें सोशल मीडिया में भी कमेंट किए जा रहे हैं। इसके अलावा फोन पर भी धमकी दिए जाने की बात कही है। धमकी दिए जाने संबंधी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी राफिया ने पुलिस को सुनवाया है। पुलिस इसकी गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। 

    धमकी के बाद सीएम ने बढ़ाई थी सुरक्षा : 

    राफिया को कट्टरपंथियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद राफिया नाज को बीते सात नवंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास के आदेश पर एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने दो अंगरक्षक मुहैया कराए थे। इसके बाद भी उनके घर पर पथराव किए गए थे। हालांकि पुलिस की तत्परता से धमकी का सिलसिला बंद हो गया था। सब कुछ सामान्य हो गया था। 
    मारवाड़ी कॉलेज में पीजी की छात्रा है राफिया : 
    राफिया मारवाड़ी कॉलेज के पीजी की छात्रा है और कॉलेज छात्र संघ की महासचिव भी है। मालूम हो कि राफिया ने वर्ष 2015 में बाबा रामदेव के साथ राजधानी रांची में मंच साझा किया था और वहां योग का प्रदर्शन किया था। राफिया का योग देखकर बाबा रामदेव ने भी प्रशंसा की थी। इसके बाद से राफिया को कट्टरपंथियों से लगातार धमकी मिल रही थी। हालांकि अब तक कोई भी धमकी देने वाला नहीं पकड़ा गया है। 

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेर रात नक्सल इलाके में जली कार
    Next Article आरपीएफ के दारोगा और सिपाही गिरफ्तार, दो दिनों के रिमांड पर हो रही पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.