Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 3:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा अध्यक्ष की रेस में सरफराज अहमद और राजेंद्र सिंह आगे !
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष की रेस में सरफराज अहमद और राजेंद्र सिंह आगे !

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों को धूल चटाकर भारी मतों से जीत का परचम लहराने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के डॉ. सरफराज अहमद और कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह विधानसभा अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।
    कांग्रेस छोड़ झामुमो में शामिल हुए डॉ. सरफराज अहमद ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में गांडेय सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जयप्रकाश वर्मा को 8855 मतों के अंतर से पटखनी देकर जीत का परचम लहराया। डॉ. अहमद के पास राजनीति का लंबा अनुभव होने के साथ ही उन्हें अल्पसंख्यकों का महत्वपूर्ण चेहरा माना जा रहा है।
    अविभाजित बिहार में डॉ. अहमद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही आठवीं लोकसभा में उन्होंने गिरिडीह का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक हैं कि वह आज भी कांग्रेस और झामुमो में एकसमान रूप से स्वीकार्य हैं।
    वहीं, दूसरी ओर श्री हेमंत सोरेन की पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजेंद्र सिंह ने इस बार के विधानसभा चुनाव में बेरमो सीट पर भाजपा के योगेश्वर महतो को 25172 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी है। हालांकि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में श्री सिंह भाजपा के योगेश्वर महतो से 12613 मतों के अंतर से पराजित हो गए थे। मौजूदा विधानसभा में श्री सिंह राजपूत समुदाय का महत्वपूर्ण चेहरा माने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसे में राजनीति के दो अनुभवी एवं दिग्गज खिलाड़ी डॉ. अहमद और श्री सिंह को विधानसभा अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर
    Next Article गाजियाबाद : घर में आग लगने से पांच बच्चों समेत छह की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बर्मामाइंस में स्कूल वैन दीवार से टकराई, कई बच्चे घायल…

    September 10, 2025
    जामताड़ा

    डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार और केमिकल बरामद

    September 10, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बर्मामाइंस में स्कूल वैन दीवार से टकराई, कई बच्चे घायल…

    September 10, 2025

    डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार

    September 10, 2025

    रांची में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार और केमिकल बरामद

    September 10, 2025

    10 हज़ार कमाने वाले कुक के नाम पर 46 करोड़ का फर्जीवाड़ा, इनकम टैक्स का नोटिस पहुंचा हाई कोर्ट…

    September 10, 2025

    अगवा कर किसान की ह’त्या, केला काटने के पुराने विवाद में दिया वारदात को अंजाम

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.