Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डायलिसिस यूनिट और कुपोषण केंद्र मरीजों के लिए बनेगा वरदान : बन्ना गुप्ता
    झारखंड

    डायलिसिस यूनिट और कुपोषण केंद्र मरीजों के लिए बनेगा वरदान : बन्ना गुप्ता

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2023Updated:November 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को रिम्स में 5 नयी योजनाओं का उद्घाटन किया. जिसमें रिम्स के पेइंग वार्ड स्थित 25 बेड के डायलिसिस इकाई, रेफरल कुपोषण उपचार केंद्र, येलो फीवर वैक्सीन सेंटर, रेडियोलोजी एवं ट्रामा सेंटर वेटिंग रूम के अलावा नया पुस्तकालय शामिल है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि, सरकार की यही मंशा है कि झारखण्ड स्वस्थ और समृद्ध राज्य बनें. इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है ताकि राज्य में एक अच्छी व्यवस्था कायम हो. उन्होंने कहा की डायलिसिस यूनिट और कुपोषण उपचार केंद्र शुरू होने से राज्य की जनता को काफी सहूलियत होगी. वहीं मरीजों के लिए ये वरदान साबित होगा.

    दूर-दराज के मरीजों को मिलेगा लाभ

    वहीं अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह ने कहा की रिम्स में इन सविधाओं की शुरुआत होने से दूर दराज़ से आ रहे मरीज़ो को इसका लाभ मिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कुपोषण एक समस्या है. “अगर बच्चे स्वस्थ नहीं होंगे तो वह राज्य और देश की प्रगति में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. रिम्स निदेशक डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि 25 बेड के डायलिसिस इकाई की इस व्यवस्था के अलावा पहले से संचालित 10 बेड पुरानी डायलिसिस यूनिट चलती रहेगी. जहां आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के मरीजों का निशुल्कन डायलिसिस होगा. वहीं समान्य मरीजों का डायलिसिस 1341 रुपये में किया जाएगा. नेफ्रोप्लस की मार्केटिंग प्रमुख दीप्ति नेमानी ने कहा कि, नेफ्रो प्लस डायलिसिस सेवा को और अधिक सुलभ बनाना चाहता है और हमारा ध्यान गुणवत्ता, शून्य संक्रमण, अत्याधुनिक मशीन और प्रशिक्षित तकनीशियन पर है.

    बच्चों की विशेष देखभाल की जाएगी

    रिम्स ट्रामा सेंटर के पहले तल्ले पर रेफरल कुपोषण उपचार केंद्र की स्थापना की गई है. यहां विभिन्न कुपोषण ट्रीटमेंट सेंटरों से वैसे बच्चों को रेफर किया जाएगा जिन्हें विशेष देखभाल और इलाज की जरूरत होगी. उन्हें यहां रखकर इलाज किया जाएगा. इस केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉ.आशा किरण, सह प्राध्यापक, PSM विभाग होंगी. शिशु रोग विभागाध्यक्ष की देखरेख में इस केंद्र का संचालन करेंगी.

    ये भी पढ़ें: रांची जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन का गठन, बिनय सिन्हा बने अध्यक्ष

    अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह आयुष्मान भारत योजना चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता झारखंड सरकार रांची रिम्स रिम्स ट्रामा सेंटर स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन का गठन, बिनय सिन्हा बने अध्यक्ष
    Next Article राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मार्च-पास्ट का आयोजन

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.