Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाइक रैली कर जामताड़ा में उपायुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    झारखंड

    बाइक रैली कर जामताड़ा में उपायुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी (जामताड़ा) शशि भूषण मेहरा एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने जामताड़ा नगर क्षेत्र और मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का बाइक से औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पूजा समितियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा की जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन की तैयारी पूर्ण है.

    पूजा पंडाल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

    उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ उपायुक्त आवास से निकलकर रानी सती मंदिर होते हुए दुमका रोड यज्ञ मैदान पूजा पंडाल का भौतिक निरीक्षण किया. इसके उपरांत इंदिरा चौक, बाजार स्थित पूजा पंडाल होते हुए कायस्थ पाड़ा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. इसके बाद उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गांधी मैदान जामताड़ा स्थित पूजा पंडाल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसके उपरांत पुनः बाइक रैली वापस उपायुक्त आवास आकार खत्म हुई.

    प्लास्टिक, थर्मोकोल के सामग्रियों का उपयोग नहीं करने का दिया निर्देश

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश निकास की सुविधा, सीसीटीवी के अधिष्ठापन आदि की जानकारी ली एवं विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने विभिन्न पूजा पंडाल के समिति के सदस्यों से मुलाकात कर पूजा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली. उन्होंने मंदिर परिसर की स्थिति का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. पूजा पंडालों के अलावा मेला में प्लास्टिक, थर्मोकोल के सामग्रियों का उपयोग नहीं करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. वहीं विधि व्यवस्था संधारण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अपने स्तर से वॉलंटियर प्रतिनियुक्ति करें. साथ ही कहा की  अगर पूजा पंडाल अथवा आस पास में कहीं कोई हुडदंग मचाता है या विधि व्यवस्था में खलल उत्पन्न करता है तो तत्काल नजदीकी थाना या गश्त दल को इसकी सूचना दें.

    चप्पे चप्पे पर पर्याप्त संख्या में लगाए जा रहे हैं पुलिस बल

    इसके अलावा उपायुक्त ने सभी पंडालों में फायर सेफ्टी उपकरण, सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग निकासी द्वार रखने का भी निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए इसकी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. वहीं इस दौरान पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं जैसे विसर्जन आदि की जानकारी ली और आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आज बाइक से पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण कर पंडालों में व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया. जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि  जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न हो, लोग आपस में प्रेम और सद्भाव से रहे, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए. वहीं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि आज विभिन्न पूजा पंडालों में घूम कर विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण का जायजा लिया. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मेले को लेकर पूरी तरह सतर्क है, चप्पे चप्पे पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाए जा रहे हैं. असामजिक तत्वों और उन्मादियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

    स्वच्छता को लेकर चिन्हित कर पूजा समितियों को पुरस्कृत किया जाएगा

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने पूजा समिति के सदस्यों को जिला प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का अनुपालन किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की भी हिदायत दी. उन्होंने पूजा समिति सदस्यों से प्रतिमा विसर्जन,पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोलरूम, बिजली व्यवस्था, वोलेंटियर एवं स्वच्छता को लेकर जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी नियमों का अनुपालन करते हुए एवं स्वच्छता को ध्यान में रख पूजा संपन्न कराने वाले पूजा समितियों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाएगा. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो शैलेस कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, एसडीपीओ वी एन सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी  कुमार कनिष्क, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, संबंधित प्रखंडों के बीडीओ,सीओ, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे.

    यह भी पढे : दुर्गापूजा को लेकर पाकुड़ उपायुक्त ने की बैठक, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

    Inspection Jamtara झारखंड दुर्गा पूजा नवरात्रि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो डीसी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, दिये निर्देश
    Next Article घोषणावीर मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेनः प्रतुल शाहदेव

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.