Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डीवीसी मुख्यालय के निर्देश पर बोकारो थर्मल पावर प्लांट बंद
    झारखंड

    डीवीसी मुख्यालय के निर्देश पर बोकारो थर्मल पावर प्लांट बंद

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2023Updated:October 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो: बोकारो जिला के बोकारो थर्मल स्थित 500 मेगावाट के ए पावर प्लांट को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के निर्देश पर रविवार को स्थानीय प्रबंधन ने पूर्वाहन लगभग साढ़े दस बंद कर दिया. पावर प्लांट को जिस समय बंद किया गया उस  समय प्लांट से 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था. पिछले चार दिनों से पावर प्लांट से स्थानीय कोनार नदी में छाई के बहाव पर रोक नहीं लग पा रहा था. दामोदर बचाओ आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय की शिकायत के बाद बोकारो जिला एवं बेरमो अनुमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा कार्रवाई को देखते हुए रविवार की सुबह को पावर प्लांट बंद कर दिया गया. पावर प्लांट से कोनार नदी में छाई के बहाव पर रोक को लेकर शनिवार की रात प्रबंधन की देखरेख में कामगारों ने कार्य किया, बावजूद उस पर रोक नहीं लगायी जा सकी. राज्य प्रदूषण बोर्ड के धनबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के पदाधिकारियों की टीम भी बोकारो थर्मल में शनिवार से कैंप किए हुए है. पावर प्लांट बंद करने के कारणों को लेकर बोकारो थर्मल के एचओपी एनके चौधरी,डीजीएम बीजी होलकर, आदि के मोबाइल पर फोन किया तो किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया. किसी ने रिसीव भी किया तो इस मामले में किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. स्थानीय अधिकारियों ने भी चुप्पीं साध रखी है. दूसरी ओर डीवीसी कोलकाता के वरीय पदाधिकारियों की टीम सोमवार को रांची में वर्तमान हालात को देखते हुए विधायक सह आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय से मिलकर समस्या का निराकरण करेंगे. उक्त बातों की जानकारी विधायक सह दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष सरयू राय ने दी. मामले का निराकरण जल्द नहीं किया गया तो राज्य में बिजली संकट गहरा सकता है.
    डीवीसी थर्मल पावर प्लांट निर्देश बंद बोकारो मुख्यालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में चाकूबाजी में एक घायल, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मखदुमपुर
    Next Article राज्य में भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, हत्या, लूट, बलात्कार की घटना बढ़ी हैः भाजपा

    Related Posts

    झारखंड

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को नहीं, अब इस दिन होगा

    June 17, 2025
    चाईबासा

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को नहीं, अब इस दिन होगा

    June 17, 2025

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 17, 2025

    इजरायली हवाई हमले में ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी मा’रे गए

    June 17, 2025

    गुमला में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.