बोकारो: जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है. घटना में हुई चाकूबाजी में मोहम्मद जावेद घायल हुए. बात इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष के अमन रजा ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया. घायल के परिजन बता रहे हैं कि भूमि विवाद में हवाई फायरिंग के साथ चाकूबाजी की घटना घटी. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा मोहल्ला थर्रा उठा. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मालूम हो कि भूमि पर स्वामित्व को लेकर दो पक्ष आमने सामने है. शब्बीर हुसैन ने बताया कि हमारे भूमि को हथियाने के उद्देश्य से विपक्षी हमलावर हो गया है. शब्बीर हुसैन ने 4 से 6 राउंड गोलियां चलाने की बात कही है, वैसे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
जमीन विवाद में चाकूबाजी में एक घायल, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मखदुमपुर

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleआर्टिस्ट सुमित गुंजन ने बनाई कोल वेस्टेज से आकर्षक कलाकृतियां
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

