Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»BIT Mesra का 33वां दीक्षांत समारोह:बिजनेस मॉडल को डेवलप करने में नयी तकनीक का उपयोग करें : क्रिस गोपालकृष्णन
    झारखंड

    BIT Mesra का 33वां दीक्षांत समारोह:बिजनेस मॉडल को डेवलप करने में नयी तकनीक का उपयोग करें : क्रिस गोपालकृष्णन

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2023Updated:October 1, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मिश्रा ने रविवार को अपना 33वां दीक्षांत समारोह मनाया. इस दीक्षांत समारोह में 2023 में डिग्री लेने वाले 2818 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई. इसमें पीएचडी, यूजी, पीजी और डिप्लोमा के विद्यार्थी शामिल थे. इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में इंफोसिस के को-फाउंडर और पद्म भूषण सेनापति क्रिस गोपालकृष्णन थे. कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के वीसी इंद्रनील मन्ना ने संस्थान की उपलब्धियों से अवगत कराया. वहीं संस्थान के चेयरमैन सीके बिड़ला ने भी लोगों को संबोधित किया.

    उद्यम के विकास में नयी तकनीक का करें इस्तेमाल

    दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पद्म भूषण और इंफोसिस के को-फाउंडर सेनापति क्रिस गोपालकृष्णन ने कहा कि यहां आप शैक्षणिक जीवन की यात्रा समाप्त कर जीवन की असल यात्रा में निकल रहे हैं. आज जमाना तकनीक का है. ऐसे में जब आप यहां से डिग्री लेकर निकल रहे हैं तब आप बिजनेस मॉडल को डेवलप करने में नयी तकनीक का उपयोग करें. आज भारत नयी उद्यमिता के तमाम अवसर खोले हुए है. आप इस अवसर का लाभ उठाएं.

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी बधाई दी

    उन्होंने मेडल पाने छात्रों के साथ-साथ इस शैक्षणिक वर्ष के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी बधाई दी. उन्होंने बीआईटी मेसरा को उनके भविष्य को आकार देने और उन्हें उनके चुने हुए क्षेत्र में सफल करियर के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने का काम सौंपने के लिए प्रत्येक के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आज से विद्यार्थी विद्यार्थी से राष्ट्र के प्रति योगदानकर्ता बन गये हैं. उन्होंने सभी को राष्ट्र के विकास में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया.

    शिक्षा आजादी का पासपोर्ट है : सीपी राधाकृष्णन

    चांसलर सीपी राधाकृष्णन ने अपने संबोधन के दौरान ओपरा विन्फ्रे के कथन को जोड़ते हुए कहा कि शिक्षा दुनिया को जानने-समझने की चाबी है. यह वो पासपोर्ट है जो आपको दुनिया के किसी भी हिस्से में जाने से रोक नहीं सकती. उन्होंने कहा कि आज तकनीक का जमाना है. ऐसे में तकनीक को महत्व दें. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि ऐसा नहीं है कि आज आपकी शिक्षा का अंत हो रहा है. शिक्षा जीवन भर चलती है. उन्होंने स्टूडेंट्स को असफलता ने न घबराते हुए नियमित प्रयास करते रहने की सलाह दी. साथ ही बीआईटी के बारे कहा कि इस संस्थान ने कोविड के दौरान कई सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है. ऐसे संस्थान न केवल स्टूडेंट्स गढ़ते हैं बल्कि एक समाज का निर्माण करते हैं। आप नयी शुरुआत करें. नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि नौकरी देने के लिए काम करें.

    इन्हें मिला गोल्ड

    दीप्तम दास – आर्किटेक्चर एंड प्लैनिंग डिपार्मेंट

    अनिरुद्ध अरुण उपाध्याय – बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट

    जसलीन कौर – केमिकल इंजीनियरिंग

    हिमांशु कुमार – केमिकल प्लास्टिक एंड पॉलीमर डिपार्मेंट

    सौम्या झा – सिविल इंजीनियरिंग

    कोमल कुमारी – कंप्यूटर साइंस

    तरनजीत सिंह – इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स

    महावदी श्री शशांक – इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन

    कपिल गंगवानी – इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी

    अमन सिंह – मैकेनिक

    आयुष त्रिपाठी – प्रोडक्शन इंजीनियरिंग

    श्रेया मनकोटिया – होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग

    अदिति सिंह – फार्मेसी डिपार्मेंट

    अनमोल अग्रवाल – बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन

    ईशा गुप्ता – कंप्यूटर एप्लीकेशन

    सिद्धार्थ सैनी – एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया

    पूनम कुमारी – मीडिया लैब टेक्नोलॉजी डिपार्मेंट

    BIT Mesra convocation Johar Live
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइलाज के अभाव में महिला ने तोड़ा दम, मेडिट्रीना हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप
    Next Article बारिश के बाद नाले में बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.