Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»अच्छे आचरण के लिए समय से पूर्व जेल से रिहा हुआ कैदी, 17 साल से काट रहा था सजा
    जमशेदपुर

    अच्छे आचरण के लिए समय से पूर्व जेल से रिहा हुआ कैदी, 17 साल से काट रहा था सजा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2023Updated:September 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : 1993 में हुए जमशेदपुर के चर्चित टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष बिजी गोपाल हत्याकांड मामले में आजीवन सजा काट रहे सजायाफ्ता कुणाल जैना को रिहा कर दिया गया है. अच्छे आचरण के लिए सजा पूरा होने के पूर्व ही रिहा किया गया है. इसके अलावा अन्य मामलों के दो अन्य सजायाफ्ता को भी अच्छे आचरण को देखते हुए सजा पूरी होने से पहले ही रिहा किया गया. 14 अक्टूबर 1993 को दोपहर में टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष बिजी गोपाल अपने अंगरक्षक के साथ बिष्टुपुर टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय से निकल रहे थे. इस दौरान गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी. वहीं उनके अंगरक्षक की भी मौत हो गई थी. इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के हस्तक्षेप से मामले की सीबीआई जांच भी करवाई गई थी. जिसमें कुणाल जाना समेत दो अन्य लोगों को सजा सुनाई गई थी.

    क्या कहा रिहा होने के बाद

    रिहा होने के बाद कुणाल जैना ने अपने आप को निर्दोष बताया. उन्होंने कहा कि उनकी गलती बस इतनी थी कि जिस जगह पर हत्या हुई उस जगह पर वे बाहर देखे गए थे. प्रशासन ने उनसे सरकारी गवाह बनने का दबाव बनाया पर वे सरकारी गवाह नहीं बने. जिसकी वजह से उन्हें यह सजा काटनी पड़ी. उन्होंने बताया कि झारखंड इन्नोवेटेड लिबरल ऑर्गनाइजेशन के तहत 400 आदिवासी बंदियों को उनके द्वारा शिक्षित किया गया. 208 कैदियों को मुख्य धारा से उनके द्वारा जोड़ा गया. जिसके बाद वे कैदी दोबारा जेल नहीं आए. उन्होंने कहा कि अब मेरा एक ही उद्देश्य है कि राह से भटके युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ना. उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया कि आज उन्हें रिहा किया जा रहा है. युवाओं से कहा कि अपराध की दुनिया को छोड़कर कुछ अच्छा काम करें. देश समाज का नाम रोशन करने का कार्य करें.

     

     

    17 years 17 साल 1993 Biji Gopal murder case ex Good conduct jail jamshedpur life sentence Prisoner released served Tata Workers Union President time was sentenced अच्छे आचरण आजीवन सजा काट कैदी जमशेदपुर जेल टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष पूर्व बिजी गोपाल हत्याकांड रहा था सजा रिहा समय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाइवा चोरी का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
    Next Article ग्रामीण क्षेत्र के पूजा कमिटियों ने एसएसपी संग की बैठक, पंडालों में सीसीटीवी लगाने की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.