Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मिनरल वाटर जैसा दिखेगा बड़ा तालाब का पानी
    झारखंड

    मिनरल वाटर जैसा दिखेगा बड़ा तालाब का पानी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी का बड़ा तालाब किसी पहचान का मोहताज नहीं है. बल्कि ये कहे कि इसी तालाब के नाम से कई लोगों के घर का पता है. लेकिन अनदेखी के कारण इस तालाब की दुर्गति हो गई. अब रांची नगर निगम इसे संवारने के साथ ही इसकी सफाई भी करा रहा है. इसके लिए एंफीबियस एक्सकैवेटर मशीन मंगाई गई है. जिससे कि तालाब का गाद निकाला जा रहा है. अधिकारियों की माने तो आने वाले समय में बड़ा तालाब का पानी मिनरल वाटर की तरह क्रिस्टल क्लियर होगा. जिससे कि तालाब के अंदर की चीजें भी दिखाई देगी. वहीं गाद निकाले जाने से इसकी गहराई भी बढ़ेगी. इससे वाटर लेवल भी बढ़ेगा.

    एसटीपी का भी चल रहा काम

    बड़ा तालाब में आसपास के इलाकों का गंदा पानी भी पहुंचता है. इसके लिए नगर निगम ने सख्ती की है. और जगह-जगह पर कचरा रोकने के लिए जाली लगाए गए है. अब तालाब में किसी भी हाल में गंदा पानी नहीं जाएगा. चूंकि रांची नगर निगम बड़ा तालाब के पास ही सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना रहा है. जिसका काम जल्द ही पूरा हो जाएगा. प्लांट के चालू हो जाने से आसपास के नालों का पानी ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचेगा. वहां पर पानी की प्रोसेसिंग करने के बाद उसे तालाब में छोड़ा जाएगा. इससे तालाब में गंदा पानी नहीं जाएगा.

    अंग्रेजों ने कराया था निर्माण

    1842 में ब्रिटिश कर्नल ओन्सली ने 52 एकड़ में रांची झील (तालाब) का निर्माण कराया गया था. शहर के भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए अंग्रेज अफसर ने आज से करीब 190 साल पहले जब रांची झील का निर्माण कराया था, तब इसकी गहराई लगभग 30 फीट थी. लेकिन इसकी गहराई घटकर 15 फीट के आसपास पहुंच गई थी. इस वजह से आसपास के इलाकों में ग्राउंड वाटर लेवल भी तेजी से गिरा. आसपास के घरों में मौजूद कुआं सूख गया है. गर्मी में बोरिंग फेल हो जा रहे. अब इस ऐतिहासिक रांची झील की सूरत बदलने वाली है.

    मशीन से बढ़ेगी तालाब की गहराई

    रांची नगर निगम ने 3.1 करोड़ की लागत से एमफीबियस एक्सकैवेटर मशीन खऱीदी गई है. इस मशीन से तालाब का गाद भी निकाला जा रहा है. इस मशीन की मदद से शहर के अन्य जलाशयों से गाद निकालने में भी मदद मिलेगी. शहर में पहली बार जलाशयों का गाद साफ करने के लिए एमफीबियस एक्सकैवेटर मशीन मंगाई गई है.

    38 साल बाद हो रही सफाई

    स्थानीय लोगों की माने तो इस झील को 1984-85 में साफ किया गया था. उस समय गाद निकालने के बाद कभी तालाब से गाद नहीं निकाला गया. अब तालाब से हर दिन गाद निकाला जा रहा है. जिससे तय है कि अब तालाब का पानी साफ हो जाएगा. लोगों की माने तो पहले लोग इस तालाब के पानी से लोग स्नान करने पहुंचते थे.

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleInd vs Aus 3RD ODI : क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत, शुभमन नहीं होंगे रोहित के ओपनिंग पार्टनर
    Next Article देवी दुर्गा की प्रतिमाएं तोड़ आरोपी फरार, स्थानीय लोगों में उबाल

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.