Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»मंत्री बन्ना ने किया राजस्थान युवक मंडल के केपी सभागार का उद्घाटन, कह दी ये बड़ी बात
    जमशेदपुर

    मंत्री बन्ना ने किया राजस्थान युवक मंडल के केपी सभागार का उद्घाटन, कह दी ये बड़ी बात

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधीजी का जितना योगदान है, उतना ही योगदान बिड़ला और बजाज का भी रहा. जिन्होंने गांधीजी को संसाधन उपलब्ध करवाये. महाराणा प्रताप के लिए भामाशाह ने अपना खजाना खोल दिया. राम मनोहर लोहिया आज भी जीवंत हैं, तो उसका श्रेय हैदराबाद के मारवाड़ी व्यवसायी बदरी विशाल पित्ती को जाता है. मारवाड़ी समाज सदैव से ही दानवीर व देशभक्त रहा है. राजस्थान युवक मंडल में महाराजा अग्रसेन एवं भामाशाह के साथ-साथ महाराणा प्रताप का चित्र स्थापित किया गया है.

    जानें क्या बोल गए मंत्रीजी

    उन्होंने मृत्यु भोज बंद करने पर जोर दिया. यह भी कहा कि आप लोग जिस प्रकार मिलनी में चार रुपये लेते हैं. उसी प्रकार जब बेटे का विवाह कीजिये तो चार कपड़ों के साथ बहु लाइये. विवाह शादी में आडंबर बंद हों. उन्होंने चैंबर चुनाव पर चुटकी लेते हुये कहा कि सरकारें तब निर्बाध रूप से कार्य कर पाती हैं, जब उनके पास स्पष्ट मैंडेट (बहुमत) हो. अतः जिसे चुनिये, उसे पूर्ण बहुमत दीजिए. तभी आपके चुने हुये पदाधिकारीगण आपके लिये कुछ कर पाने में सक्षम होंगे. उन्होंने कमल अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल गोल्डी की प्रसंशा करते हुये कहा कि युवा उद्यमियों को समाज में आगे आना चाहिये और इस परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिये.  मंत्री जुगसलाई स्थित राजस्थान युवक मंडल के केपी सभागार के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे, जहां सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत हॉल के सौजन्यकर्ता कमल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने संयुक्त रूप से सभागार का उद्घाटन किया. इससे पहले मंत्री बन्ना गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. केपी सभागार के सौजन्यकर्ता कमल अग्रवाल (कमल फार्मास्यूटिकल्स, साकची) को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. राजस्थान युवक मंडल के अध्यक्ष राज कुमार बरवालिया ने पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कमल अग्रवाल को धन्यवाद दिया.

    समाज को समर्पित किया सभागार

    राजकुमार बरवलिया ने कहा कि उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने तुरंत हाल के पुनः निर्माण की स्वीकृति दे दी. उन्होंने मात्र दो महीना के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर इसे समाज को समर्पित करने का कार्य किया है. उन्होंने राजस्थान युवक मंडल की ओर से अभिषेक अग्रवाल गोल्डी के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम को राजस्थान युवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, खजांची मित्तल, हरि मित्तल ने भी संबोधित किया. मौके पर मुख्य रूप से किशोर तापडिया, राजेश जैसुका, राजेश रिंगसिया, महेश ख़िरवाल, सरूप गोलछा, अन्नू मित्तल, रेषु बरवालिया, अशोक भालोटिया, निर्मल काबरा, रमेश अग्रवाल, दीपक भालोटिया, संदीप मुरारका, राजकुमार चंदुका, अशोक चौधरी, नरेश मोदी, ओम प्रकाश रिंगसिया, सुरेश कांटिया, अशोक मोदी, प्रमोद सरायवाला, महेश गोयल, कैलाश सरायवाला, लिप्पू शर्मा, मानव केडिया, उमेश कटिया, कौशिक मोदी, सन्नी संघी, लक्ष्य ख़िरवाल, गौरव बरवालिया, अमित अग्रवाल, रिशब अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

    Health Minister Banna Gupta jamshedpur Jamshedpur News Jamshedpur Update News Jugsalai Rajasthan Yuvak Mandal KP Auditorium Singhbhum Chamber President Vijay Anand Moonka जमशेदपुर जमशेदपुर अपडेट न्यूज जमशेदपुर न्यूज जुगसलाई राजस्थान युवक मंडल केपी सभागार सिंहभूम चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखाना खाया और पैसे देने की आई बारी तो ढाबा मालिक पर किया जानलेवा हमला, तोड़फोड़
    Next Article मौसम का बिगड़ा मिजाज, सुबह से छाए हैं बादल, जानें क्या है कारण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026
    Latest Posts

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    June 12, 2026

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.