रांची: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वाधान में बहु बाजार बसर टोली स्थित इमा कराटे स्टूडियो में बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया. जिसमें पिछले दिनों ब्लैक बेल्ट कराटे ग्रेडिंग में सफल रहे कराटे खिलाड़ी उमा शंकर महतो को ब्लैक बेल्ट दूसरी डान से नवाजा गया. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा ने उन्हें ब्लैक बेल्ट से नवाजा. सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि उमाशंकर महतो पिछले 15 वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे हैं और अपनी काबिलियत के बल पर आज इन्होंने दूसरी डान की उपाधि प्राप्त की है. मौके पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, कुंदन उरांव मौजूद थे.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleपीएम मोदी ने लांच की विश्वकर्मा योजना, इन्हें मिलेगा फायदा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

