बोकारो: ब्लड शेयर एन यू द्वारा सदर अस्पताल बोकारो के सहयोग से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल बोकारो में किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने शिरकत किया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि एक व्यक्ति के रक्त दान करने से किसी की जान बच सकती है, जो कि सामाजिक तौर पर भी एक पुनीत कार्य है. रक्तदान का कार्य सर्वश्रेष्ठ कार्य है. मौके पर ब्लड शेयर एन यू के संस्थापक ने कहा कि इन रक्तदाताओं का अनुसरण सभी को करना चाहिए. शिविर में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत आयोजित शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleपंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

