Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ई-लॉटरी से लाइट हाउस के 74 आवासों का आवंटन, लाभुकों के खिले चेहरे
    झारखंड

    ई-लॉटरी से लाइट हाउस के 74 आवासों का आवंटन, लाभुकों के खिले चेहरे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ अंतर्गत 74 आवासों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया. आज चौथे चरण में ई-लॉटरी से 74 को जब आवास का आवंटन हुआ तो उनके चेहरे खिल उठे. आखिर हो भी क्यों न उनका अपने घर का सपना सच होने जा रहा है. बता दें कि लाइट हाउस के बचे हुए फ्लैट के लिए फिर से मांगे गए आवेदन के बाद सुयोग्य पाए गए 92 आवेदकों की सूची में 90 लॉटरी में उपस्थित रहे. अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन की अध्यक्षता में ई-लॉटरी संपन्न किया गया. इससे पहले 19.07.2022, 10.12.2022 एवं 25.08.2023 को आनि मौजा, पंचमुखी मंदिर, धुर्वा में 1008 आवासों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से तीन चरणों में किया गया था. मौके पर सहायक प्रशासक शीतल कुमारी, नगर प्रबंधक एवं PMAY शाखा के कर्मी उपस्थित थे.

    लाभुकों को दिखाई वीडियो फुटेज

    लॉटरी की प्रक्रिया आज ऑनलाइन माध्यम से की गई, जिसकी वीडियो फुटेज लाभुकों को लाइव दिखाई जा रही थी। ई-लॉटरी प्रक्रिया में सर्वप्रथम उपस्थित लाभुकों के नाम को रैंडम किया गया. इसके बाद फ्लैट संख्या को भी रैंडमाइज करते हुए फाइनल लिस्ट तैयार की गई. लाभुकों की सहभागिता और लॉटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए लाभुकों के बीच से ही 5 का चयन किया गया. वे लोग पूरी प्रक्रिया का अनुश्रवण कर रहे थे. आवंटन की पूरी सूची www.ranchimunicipal.com पर लॉटरी समापन के तुरंत बाद ही अपलोड कर दी गई, जिसे लाभुक व शहर को लोग स्वयं देख सकते है.

    घर में बुनियादी सुविधाएं मिलेगी

    अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने सभी लाभुकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ के तहत् उन वर्गों के लोगों को लाभ दिया जा रहा है, जिनके पास पक्का मकान नहीं है. यह एक हर्ष का विषय है. उन्होंने कहा कि आज लॉटरी के माध्यम से सभी का सपना पूरा हो रहा है. निगम का उद्देश्य न केवल घर दिलाना है, बल्कि उसमे सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना भी है. उनके द्वारा यह भी कहा गया कि आवास आवंटन के पश्चात लाभुकों के स्तर से जो भी कार्य किए जाने है उसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कर ले.

     

     

     

    74 आवास अपना घर आवंटन ई-लॉटरी प्रोजेक्ट लाइट हाउस लाभुक सपना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य और केंद्र सरकार मिलकर जड़ से खत्म करेगी बीमारियों को : बन्ना गुप्ता
    Next Article इंटरनेट की दुनिया भी हिन्दी की कायलः एल खियांग्ते

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.