Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सुसाइड करने वाली युवती की हुई पहचान, आत्महत्या करने के लिए बुक कराया था होटल
    क्राइम

    सुसाइड करने वाली युवती की हुई पहचान, आत्महत्या करने के लिए बुक कराया था होटल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2023Updated:September 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी के स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेसीडेंसी के कमरे से 28 वर्षीया महिला का शव मिला है, जिसकी पहचान रांची के कांटाटोली इलाके की रहने वाली डॉली घोष के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, डॉली ने सिर्फ और सिर्फ आत्महत्या करने के लिए ही होटल का कमरा बुक कराया था, इसका खुलासा पुलिस की छानबीन में हुआ है.

    दोपहर 2 बजे ही पहुंच गई थी होटल

    चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि डॉली घोष नामक महिला ने आत्महत्या की है. सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार महिला ने आत्महत्या करने के लिए ही होटल का कमरा बुक किया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला डॉली घोष बुधवार के करीब दो बजे होटल रॉयल रेसीडेंसी पहुंची और आधार कार्ड देकर कमरा बुक करवाया.

    सुसाइड नोट में क्या

    बरामद सुसाइड नोट में डॉली घोष ने लिखा है कि वह अपनी बीमारी से बेहद परेशान है, इसलिए सुसाइड कर रही है. उसने सुसाइड करने के लिए अपने पति और परिवार वालों से माफी भी मांगी है.

    ऐसे हुआ सुसाइड का खुलासा

    महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना होटल वालों को उस समय मिली, जब काफी देर तक टीवी का वॉल्यूम कम नहीं हुआ. महिला के कमरे से टीवी की आवाज काफी तेज आ रही थी, जिसके बाद होटल के कर्मियों ने होटल के नंबर से फोन करके महिला से संपर्क करना चाहा, लेकिन महिला ने फोन नहीं उठाया. बाद में उन्होंने उनके निजी नंबर पर भी फोन किया, फिर भी उधर से कोई जवाब नहीं आया. जब कर्मचारियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो वे लोग दरवाजा खुलवाने के लिए कमरे तक पहुंचे, लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला. वेंटिलेटर से अंदर देखने पर पता चला कि महिला ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद चुटिया थाने को मामले की जानकारी दी गई.

    पहले भी किया था सुसाइड का प्रयास

    महिला के परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि वह डिप्रेशन की शिकार थी और पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी. लेकिन उसे बचा लिया गया था. छानबीन के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया है.

    Chutiya police station in-charge Venkatesh Prasad dead body from hotel room Dolly Ghosh Hotel Royal Residency Kantatoli ranchi ranchi crime update Ranchi News Today Ranchi Update News Station Road Suicide in Ranchi suicide note कांटाटोली चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश प्रसाद डॉली घोष रांची रांची अपडेट न्यूज रांची क्राइम अपडेट रांची न्यूज टूडे रांची में सुसाइड सुसाइड नोट स्टेशन रोड होटल के कमरे से शव होटल रॉयल रेसीडेंसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने एमपी को दी 50 हजार करोड़ की सौगात, विपक्ष पर किया करारा प्रहार
    Next Article जमशेदपुर में खाद्य आयोग की जनसुनवाई, बोले अध्यक्ष-सबको मिलेगा न्याय

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.