Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड में यहां अवैध बालू खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक अरेस्ट
    क्राइम

    झारखंड में यहां अवैध बालू खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक अरेस्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ रामगढ़ जिला खनन पदाधिकरी ने सख्त रुख अख्तियार किया है. गुरुवार सुबह 5ः30 बजे बलसगर रोड के पास हजारीबाग से मांडू अवैध रूप से बालू खनन कर बालू का परिवहन करते दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया एवं ट्रैक्टर, चालक समेत बालू को जब्त करते हुए ट्रैक्टर चालक, मालिक, अवैध बालू कारोबारी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. वहीं, संलिप्त लोगों को अविलंब चिन्हित करते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

    ऐसे हुई कार्रवाई

    जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि बालू का अवैध तरीके से खनन कर परिवहन किया जा रहा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई को लेकर खान निरीक्षक राहुल कुमार एवं पुलिस बल के साथ गुरुवार की सुबह 5:30 बजे छापेमारी की गई, इस दौरान बलसगरा रोड पर बालू ले जाते ट्रैक्टर संख्या जेएच.बीडी-2730 एवं एक अन्य बिना नंबर के ट्रैक्टर को बालू ले जाते पाया गया, ट्रैक्टर चालक सैनाब महतो एव उज्जवल कुमार से बालू संबंधित जानकारी ली गयी. बताया कि बालू का उठाव गिददी हजारीबाग से किया गया है एवं बालू को मांडू निवासी राजू सिंह के पास ले जाया जा रहा है. चालक से कागजात की मांग की गयी तो चालक द्वारा कोई भी बालू उठाव एवं परिवहन का कागजात नहीं दिखाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर समेत बालू को जब्त कर मांडू थाना को सुपूर्द कर दिया गया. वहीं, ट्रैक्टर चालक सैनाब महतो, मालिक उज्जवल सिंह एवं बालू कारोबारी राजू सिंह समेत सभी संलिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

    डीएमओ के सख्त रूख

    जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बालू खनन, भंडारण या परिवहन करने वालों को चिन्हित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    action against illegal sand business action on Ramgarh sand mining illegal sand business Illegal sand mining in Jharkhand Jharkhand news Jharkhand Update News Ramgarh News झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड में अवैध बालू खनन बालू का अवैध धंधा बालू के अवैध धंधे में कार्रवाईख् रामगढ़ न्यूज रामगढ़ बालू खनन पर कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड से लेकर यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली में मानसून सक्रिय, जानें देशभर में मौसम का हाल
    Next Article मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला की उड़ाई चेन, थाने में कंप्लेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.