Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो का सियासी मोर्चे पर शानदार स्कोर, बेबी देवी ने दी यशोदा देवी को पटखनी
    झारखंड

    झामुमो का सियासी मोर्चे पर शानदार स्कोर, बेबी देवी ने दी यशोदा देवी को पटखनी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2023Updated:September 8, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झामुमो ने एक बार फिर से सियासी मोरचे पर शानदार प्रदर्शन किया है। डुमरी उपचुनाव में इंडिया की उम्मीदवार बेबी देवी ने एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी को पटखरनी दे दी। 14 वें राउंड़ की गिनती तक एनडीए उम्मीदवार बेबी देवी इंडिया की उम्मीदवार यशोदा देवी से आगे चल रहीं थीं। लेकिन 15वें राउंड से बेबी देवी की बढ़त का सिलसिला जारी रहा। इसके पीछे सीएम हेमंत सोरेन की रणनीति काम आई। बताते चलें कि हेमंत सोरेन को अपने राजनीतिक जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। खनन घोटाले में ईडी की पूछताछ, खनन लीज पट्टा मामले में चुनाव आयोग से लेकर अदालतों तक में सुनवाई, विधानसभा सदस्यता पर संकट, राजभवन से टकराव, भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग में करीबियों की गिरफ्तारी जैसे प्रकरणों के चलते वह कई बार गंभीर मुश्किलों में घिरते दिखे। कई बार तो कुर्सी अब गई कि तब गई वाली हालत बनती दिखी। लेकिन, इन तमाम मुश्किलों के बीच उन्होंने सियासी मोर्चे पर शानदार स्कोर किया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, जो राज्य के मुखिया भी हैं, तमाम मुश्किलों और चुनौतियों के बीच भी सियासी पिच पर आक्रामक बैटिंग कर रहे हैं। 2024 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए डुमरी उपचुनाव में जीत भी इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। झामुमो का जो मौजूदा पोजिशन है, उसके आधार पर भविष्य के लिए अच्छे स्कोर की संभावनाएं जरूर दिख रही हैं। इधर, राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी की तगड़ी फिल्डिंग के बावजूद एनडीए उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं हेमंत सोरेन की सरकार की ओर से बीते कुछ महीनों में लिए गए जनप्रिय फैसलों की बदौलत झामुमो ने राज्य में सियासी तौर पर कम्फर्ट बढ़त हासिल कर ली है। झारखंड में 1932 के खतियान (भूमि सर्वे) पर आधारित डोमिसाइल पॉलिसी, ओबीसी-एसटी-एससी आरक्षण के प्रतिशत में वृद्धि, नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज का विस्तार न देने की तीस वर्ष पुरानी मांग पर सहमति, राज्यकर्मियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम,आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं के वेतनमान में इजाफा, पुलिसकर्मियों को प्रतिवर्ष 13 माह का वेतन, पारा शिक्षकों की सेवा के स्थायीकरण, सहायक पुलिसकर्मियों के अनुबंध में विस्तार, मुख्यमंत्री असाध्य रोग उपचार योजना की राशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख करने, पंचायत सचिव के पदों पर दलपतियों की नियुक्ति जैसे फैसलों से सरकार ने अपनी लोकप्रियता का सेंसेक्स बढ़ाया है।

    कौन है बेबी देवी

    बेबी देवी झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी है। जगरनाथ महतो के मंत्री बनने से पहले वह कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रही। उनका जन्म धनबाद के गोमो में हुआ। वह टुंडी विधानसभा क्षेत्र स्थित जीतपुर गांव के एक किसान परिवार से आती हैं। उनकी शिक्षा दीक्षा की बात करें तो उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की है। उनके दो भाई और एक बहन है। जगरनाथ महतो से शादी के बाद उनकी जिंदगी घर को संभालने और बच्चों की परवरिश में बीत गयी। चूंकि जगरनाथ महतो उस दौर में बेहद तेजी से उभर रहे थे। काफी संघर्षों और अपने कामों के बदौलत जगरनाथ महतो ने डुमरी विधानसभा से जीत हासिल की। बेबी देवी और जगरनाथ महतो की 4 बेटियां और 1 बेटे हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है. जबकि सबसे छोटा बेटा राजू महतो की अभी तक शादी नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक वह अभी वकालत की पढ़ाई कर रहा है। मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद बेबी देवी और उनके पुत्र दोनों मिलकर अपने इलाके में सक्रिय है।

    Dumri Assembly by-election 2023 Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Update News JMM wins in Dumri जेएमएम की डुमरी में जीत झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड राजनीति झारखंड सियासत डुमरी में जीता जेएमएम डुमरी विधानसभा उपचुनाव 2023
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईएसआई अस्पताल में व्यवस्था दुरुस्त करें, वरना आंदोलन
    Next Article जमशेदपुर में सुविधाओं के लिए भाजमो ने खोला मोर्चा, डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.