Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ये स्टेशन रोड का दरिया है और यहां डूबकर जाना है…!
    झारखंड

    ये स्टेशन रोड का दरिया है और यहां डूबकर जाना है…!

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2023Updated:September 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: यह नजारा जुगसलाई स्टेशन रोड मुख्य मार्ग स्थित अंडर ब्रिज का है, जहां हल्की बारिश में भी लोग जान जोखिम में डालकर आना-जाना करने को मजबूर हैं। लेकिन राहगीरों और वाहन चालकों की इस परेशानी से ना रेलवे, ना टाटा स्टील और ना ही जुगसलाई नगर परिषद को कुछ लेना-देना है। हालात इतनने भयावाह हैं कि इस ओर से गुजरने के ख्याल से लोगों के रूह कांप जाते हैं। लेकिन क्या करें, मजबूरी में इस जलजमाव में डूब कर लोगों को आना-जाना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, इस दौरान लोग दुर्घटना के भी शिकार हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अफसरान आंखें मूंदे अपने अपने कार्यालय में कुर्सी तोड़ रहे हैं। लोगों को उनकी हाल पर यूं ही छोड़ दिया गया है।

    अंडरब्रिज तो बनाया पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की

    मामले में जानकारी देते हुए राहगीर करण सिंह ने बताया कि जब से अंडर ब्रिज का निर्माण हुआ तब से ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब बारिश होती है, तब-तब यही स्थिति हो जाती है। इस स्थिति से केवल राहगीरों को ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही बारिश होती है वैसे ही यह मुख्य मार्ग जो टाटानगर स्टेशन रोड है। इस सड़क से ही लोग शहर के बीचो-बीच पहुंचते हैं और यह सड़क हाता होते हुए ओडिशा व बंगाल को जोड़ती है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से कई बार रेलवे और जुगसलाई नगर परिषद को अवगत कराया। लेकिन नतीजा शून्य निकला।

    हल्की बारिश में भी झील बन जाता है इलाका

    जानकारी देते हुए स्थानीय अरूप मलिक ने बताया कि जब अंडर ब्रिज का निर्माण हुआ उस समय ही रेलवे व स्थानीय नगर निकाय को चाहिए था कि ड्रेनेज सिस्टम सुचारू रूप से तैयार कर दिया जाए, ताकि बारिश के मौसम में जल जमाव की स्थिति न उत्पन्न हो। हल्की बारिश से झीलनुमा दृश्य नजर आने लगता है। वाहनों की कतार लग जाती है। जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोग चोटिल हो जाते हैं। कई वाहन इस जल जमाव में फंस जाते हैं।

    Jamshedpur Jugsalai Jamshedpur News Jamshedpur Update News Jugsalai Municipal Council Jugsalai Station Road Jugsalai Station Road Underbridge Lake in Jugsalai Station Road Rain in Jamshedpur Tata Steel Waterlogging in Jamshedpur Waterlogging in Jugsalai Station Road जमशेदपुर जुगसलाई स्टेशन रोड जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर न्यूज अपडेट जमशेदपुर में बारिश जमशेदपुर रेलव जुगसलाई नगर परिषद टाटा स्टील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडुमरी मतगणना अपडेट: पहले राउंड में एनडीए की यशोदा देवी 1696 मतों से आगे
    Next Article डुमरी मतगणना अपडेट: यशोदा देवी को पीछे छोड़ आगे निकलीं बेबी देवी, 7314 वोट मिले

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.