Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Aug, 2025 ♦ 10:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बीते 50 सालों में हमने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया हैः अरूण कुमार सिंह
    झारखंड

    बीते 50 सालों में हमने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया हैः अरूण कुमार सिंह

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आज हम चांद और सूर्य के लिए मिशन भेज रहे हैं। पर हम इंसानों की जो गतिविधियां है। उससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। बीते 50 सालों में हमने पर्यावरण को जितना नुकसान पहुंचाया है, उतना तो हजार साल में नहीं पहुंचा है। अरुण कुमार सिंह बुधवार को डोरंडा स्थित पलाश कम्युनिटी हॉल में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद व सेंटर फॉर एनवायरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यशाला का विषय था इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काईज (नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस)।

    वायु प्रदूषण के लिये इंसान जिम्मेवारः

    श्री सिंह ने कहा कि आज वायु प्रदूषण की स्थिति काफी गंभीर है। यह हालत इंसानों के द्वारा लाई गई है। उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए काम करना होगा पौधों को सिर्फ लगाना ही नहीं बल्कि उन्हें बचाना भी होगा। ठोस कार्य करने की जरूरत है। सीड के डॉ मनीष ने कहा कि वायु गुणवत्ता को लेकर आम तौर पर झारखंड में बहुत ज्यादा जागरूकता नहीं है। लेकिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे शहरों में जो हालात बनते हैं उससे सबक लेने की जरूरत है।

    हर साल करीब 65 लाख लोग समय से पूर्व मृत्यु का शिकार होते हैं: डॉ संजय

    वन विभाग के पीसीसीएफ डॉ संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदूषण की वजह से हर साल करीब 65 लाख लोग समय से पूर्व मृत्यु का शिकार होते हैं। इसके अलावा पर्यावरण प्रदूषण पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक दुनिया के सबसे प्रदूषित 10 में से 7 शहर भारत के थे। सरकारी मिलकर काम करेंगे तभी इस पर विभाग व समाज के सभी वर्ग अंकुश लग सकता है।

    हमें भी सबक लेने की जरूरतः

    एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन डीके सक्सेना ने कहा कि वायु प्रदूषण को लेकर हो रहे ऐसे कार्यक्रमों के दो उद्देश्य हैं। पहला तो यह कि हम इन मुद्दों को जाने समझें और दूसरा हम इनके समाधान की दिशा में किए गए और भविष्य में होनेवाले कार्यक्रमों पर ध्यान केद्रित करें। लोगों में जागरूकता का होना आवश्यक है। उससे हमें भी सबक लेने की जरूरत है। वायु प्रदूषण के बारे में जितना ज्यादा अध्ययन और डाटा मिल सकें उस पर कार्य होना चाहिए। क्योंकि तभी हम समाधान की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। देश भर में अभी 250 मॉनिटरिंग सेंटर है। जिससे हमें जरूरी जानकारी और डाटा मिलते हैं। इनके आधार पर ठोस कार्य करने की जरूरत है।

    ताकि लोगों में जागरूकता आएः

    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के वाई के दास ने कहा कि यूनाइटेड नेशन के अनुसार हर साल 7 नवंबर को वायु प्रदूषण पर जागरूकता के लिए दिवस मनाया जाता है। हम यह एक दिन पहले मना रहे हैं। ताकि लोगों में जागरूकता आए। इस बार इस दिवस की थीम है कि हम एक साथ मिलकर नीले आकाश जो स्वच्छ वायु का मानक है के लिए जुटे।

    काफी नुकसान पर्यावरण बीते 50 सालों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी की सड़कों पर कचरा फेंका तो कैमरे में हो जाएंगे कैद, निगम करेगा कार्रवाई
    Next Article भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस का पूरे राज्य में पदयात्रा कार्यक्रम कल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025
    कोडरमा

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025
    Latest Posts

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.