Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ई-रिक्शा से ओवर लोड हुआ शहर, तब खुली रांची नगर निगम की नींद
    झारखंड

    ई-रिक्शा से ओवर लोड हुआ शहर, तब खुली रांची नगर निगम की नींद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी रांची को जाम मुक्त बनाने को लेकर रांची नगर निगम रेस हो गया है। लेकिन शहर में ई-रिक्शा की बाढ़ सी आ गई है। वहीं, कुछ रूट्स की बात करें तो वहां पर जाम ई-रिक्शा की वजह से ही लग रहा है। देखा जाए तो कहीं न कहीं ई-रिक्शा की वजह से शहर ओवरलोड हो चुका है। अब रांची नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुली है, जिसके तहत रांची नगर निगम क्षेत्र में चलने वाले ई-रिक्शा को परमिट और रूट पास जारी किया जाएगा। वहीं, जिनके पास परमिट नहीं होगा उन्हें राजधानी की सड़कों से हटा दिया जाएगा।

    फिर से मिलेगा परमिट और रूट पास

    रांची नगर निगम पहले भी ई-रिक्शा के लिए परमिट और रूट पास जारी कर रहा था, जिसके तहत दूसरे रूट पर ई-रिक्शा चलाने पर उनसे फाइन भी वसूला जा रहा था। लेकिन कई महीनों तक नगर निगम की ओर से न तो परमिट दिया जा रहा था और न ही रूट पास। ऐसे में ई-रिक्शा वाले जहां मर्जी ई-रिक्शा चला रहे हैं। इससे लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बाद नगर निगम ने सिटी मैनेजर को सर्वे करवाकर रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। जहां लाॅटरी के माध्यम से रूट पास दिया जाएगा।

    शहर में चल रहे 20 हजार ई-रिक्शा

    राजधानी के हर इलाके में ई-रिक्शा चल रहे हैं। शुरुआत में रांची नगर निगम ने 2 हजार ई-रिक्शा को परमिट दिया था, जिसके लिए रूट भी निर्धारित किया था। रूट का वायलेशन करने पर फाइन भी लगाए जा रहे थे। पहली बार रूट वायलेशन पर 5 हजार, दूसरी बार वायलेशन पर 15 और तीसरी बार 25 हजार फाइन का नियम है। वहीं, तीन बार से अधिक रूट वायलेशन पर ई-रिक्शा जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है। अब नगर निगम एकबार फिर से सख्ती के मूड में है। बता दें कि रांची की सड़कों पर 20 हजार से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं।

    E Rickshaw E Rickshaw Ranchi Ranchi Latest News Ranchi Municipal Corporation ranchi news ranchi update latest news Ranchi Update News ई रिक्शा ई रिक्शा रांची रांची अपडेट न्यूज रांची अपडेट लेटेस्ट न्यूज रांची नगर निगम रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडुमरी उपचुनाव: अब तक 27.56 परसेंट हुई वोटिंग, वोटर्स में गजब का उत्साह
    Next Article डुमरी उपचुनाव: इसरी बाजार के बूथ नंबर 115 में ईवीएम खराब, मतदान रुका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.