Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 4:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रिसालदार बाबा दरगाह कमिटी पर टीम खिदमत का कब्जा
    झारखंड

    रिसालदार बाबा दरगाह कमिटी पर टीम खिदमत का कब्जा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रिसालदार बाबा दरगाह कमिटी डोरंडा के चुनाव में टीम खिदमत ने कब्जा जमा लिया है। टीम खिदमत ने अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी पदों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, टीम कुतुब के सभी बड़े पद में खड़े हुए उम्मीदवार हार गए।

    वोटर्स में दिखा गजब का उत्साह

    सुबह से ही वोटरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कुल 138 वोटर्स में 136 लोगों ने मतदान किया। चुनाव टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच था। निर्दलीय में भी कुछ प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमाए, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। मतदान से लेकर काउंटिंग तक शांतिपूर्ण तरीके चुनाव संपन्न हुआ। वोटरों का उत्साह इसी से पता लगता है कि वोट देने के लिए वोटर सुबह 6 बजे से ही पहुंच गए थे। 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी।

    सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

    सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खुद डोरंडा थाना प्रभारी मॉनिटरिंग करते रहे। पहला वोट दर्जी मोहल्ला पंचायत के सचिव तबारक हुसैन ने किया। चुनाव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। सुबह 7 बजे से पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई थी। प्रशासन ने पहले ही कह दिया था कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा। लेकिन मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची ने दंडाधिकारी के रूप में अनिल गुप्ता, अंचल निरीक्षक, अरगोड़ा रांची की प्रतिनियुक्ति कर रखा था।
    ये उम्मीदवार जीते

    अध्यक्ष (1 पद): टीम खिदमत के अय्युब गद्दी (जीते), टीम कुतुब के सुहेल अख्तर (हारे), मो. अतिकुर रहमान (हारे)

    उपाध्यक्ष (2 पद): टीम खिदमत से बेलाल अहमद व रिजवान हुसैन (जीते), टीम कुतुब से हाजी मोख्तार व जाकिर हुसैन (हारे)

    महासचिव (1 पद): टीम खिदमत के जावेद अनवर (जीते), टीम कुतुब के मो. फारुख (हारे)

    कोषाध्यक्ष (1 पद): टीम खिदमत के जैनुल आबेदिन (जीते), टीम कुतुब के कफील गद्दी (हारे)

    संयुक्त सचिव (2 पद): टीम खिदमत के जुल्फिकार अली भुट्टो व मो.सादिक (जीते), टीम कुतुब के शोएब अंसारी व अली अहमद (हारे), मो. इमामुद्दीन, मो सरवर (हारे)

    कार्यकारिणी में ये जीते: आसिफ नईम, सरफराज गद्दी उर्फ समफा, साजिद उमर, मो सज्जाद (बब्लू), नज्जू अंसारी, अनीस गद्दी, एजाज गद्दी, मो. आफताब आलम, अब्दुल खालिक।

    Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Risaldar Baba Committee Ranchi Risaldar Baba Dargah Committee Ranchi Team Khidmat Ka Akshar Team Qutub टीम कुतुब टीम ​खिदमत का कब्जा रांची अपडेट समाचार रांची टूडे न्यूज रांची लेटेस्ट समाचार रांची समाचार रिसालदार बाबा कमिटी रांची रिसालदार बाबा दरगाह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाचो गाओ खुशी मनाओ दादी आई है…भजनों से गुंजायमान रहा मारवाड़ी भवन
    Next Article रांची में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ का अ​धिवेशन 25 नवंबर से, मांगों को लेकर बुलंद करेंगे आवाज

    Related Posts

    जामताड़ा

    संपत्ति विवाद में बवाल, खूब चले लाठी-डंडे और तलवार

    July 26, 2025
    झारखंड

    सूनी गोद भरने वाली मिराई फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर में मनाया गया विश्व आईवीएफ दिवस

    July 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची में युवती पर लिक्विड अटैक, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025
    Latest Posts

    बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर तीखा हमला

    July 26, 2025

    संपत्ति विवाद में बवाल, खूब चले लाठी-डंडे और तलवार

    July 26, 2025

    सूनी गोद भरने वाली मिराई फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर में मनाया गया विश्व आईवीएफ दिवस

    July 26, 2025

    अबरार की वापसी नहीं, बॉबी देओल ने एनिमल 2 पर तोड़ी चुप्पी…

    July 26, 2025

    एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला, 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.