रांची। ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) के कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तो नहीं पहुंचे है, लेकिन उनके आवास से कर्मचारी सील बंद लिफाफा लेकर ईडी के ऑफिस पहुंचे है। बंद लिफाफा में बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पूछताछ के लिए उपस्थित न हो पाने का जवाब भेजा है। मुख्यमंत्री ऑफिस से पहुंचे कर्मचारी ने सील बंद लिफाफा ईडी के अधिकारियों को सौंप कर वापस लौट गए है।
मालूम हो कि ईडी जमीन घोटाले मामले की जांच कर रही है। इसको लेकर ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजकर पूछताछ के लिए 14 अगस्त को तलब किया था। लेकिन सोमवार को सीएम ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। उन्होंने अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए एक हफ्ते का समय मांगा है। बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को आरसी 25/23 केस ईसीआईआर में समन किया है।
इससे पहले 17 नवंबर 2022 को ईडी ने अवैध खनन ममाले में सीएम हेमंत सोरेन से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। ई़डी ने इस पूछताछ में पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल सीएम हेमंत सोरेन से किये थे। साथ ही हेमंत सोरेन से संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी
Breaking News सील बंद लिफाफे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश पहुंचा ईडी कार्यालय

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

