Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»Breaking News : गिरिडीह पुलिस ने 5 करोड़ लूटकांड का किया खुलासा, 3.26 करोड़ बरामद व 6 अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    Breaking News : गिरिडीह पुलिस ने 5 करोड़ लूटकांड का किया खुलासा, 3.26 करोड़ बरामद व 6 अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2023Updated:July 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह। गिरिडीह के जमुआ इलाके में बीते 21 जून की रात हुए 5 करोड़ लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते छह अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में राजेश सिंह, अजित कुमार सिंह, विनोद विश्वकर्मा, रंजीत कुमार, करीम अंसारी और शहजाद आलम शामिल है। इनलोगों के पास से पुलिस ने करीब 3.25 करोड़ रुपये, छह मोबाइल, जीपीएस समेत अन्य सामान जप्त किया है। एसपी अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने रांची समेत अन्य जगहों पर छापेमारी कर पकड़ा है।

    हवाला का पैसा लेकर जा रहा था पटना से कोलकाता
    पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि लुटा हुआ पैसा हवाला का है। यह पैसा पटना से कोलकाता जा रहा था। डीआई कंपनी के कर्मचारी जगत सिंह और मयूर सिंह जडेजा पैसा लेकर जा रहे थे। इससे पूर्व जीपीएस के माध्यम से अपराधियों ने पैसे वाली गाड़ी को पहले ट्रैक किया, फिर जमुआ में गाड़ी रोककर लूटकांड को अंजाम देकर फरार हो गए।

    सेल टैक्स ऑफिसर बनकर अपराधी बरही में करते थे गाड़ी की चेकिंग
    5 करोड़ लूटकांड में गिरफ्तार अपराधी रिकवरी एजेंट का काम करता है। ये लोग रात के समय फर्जी सेल टैक्स ऑफिसर बनकर गाड़ियों की जांच करते थे। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि 5 करोड़ लूटने से पूर्व गिरफ्तार अपराधियों ने गाड़ी की चेकिंग फर्जी सेल टैक्स ऑफिसर बनकर किया था।

    डीआइ कंपनी का ऑफिस पटना में निकला फर्जी
    गिरिडीह पुलिस लूटकांड मामले की जांच करते हुए पटना पहुंची। इस दौरान पुलिस को बहुत सारे मामले चौकाने वाला मिला है। जिस भवन को कंपनी के कर्मचारी ने बताया था कि यह ऑफिस है। हकीकत में वह एक आईएएस का घर है। डीआइ कंपनी का पटना में कोई रजिस्टर्ड ऑफिस नहीं है। इसके अलावा भी पुलिस को डीआइ कंपनी के काम में कई फर्जीवाड़ा मिले है।

    क्या है मामला
    जमुआ थाना कांड संख्या 256/23 में गुजरात निवासी मयूर सिंह ने बताया कि पटना के डीवाई कम्पनी से पांच करोड़ रुपया क्रेटा कार के अंदर बने एक बॉक्स में रख दिया गया था। 20 जून की रात 8-9 बजे के बीच कोलकाता के लिए वह निकल गया। वहीं 21 जून की रात लगभग 1:30 बजे वे लोग गिरिडीह जिले के जमुआ थाना इलाके के टीकामगहा पहुंचे और यहां पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया. यहां से आगे बढ़े ही थे कि ओवरटेक कर एक स्कार्पियों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया और उसे कब्जे में ले लिया।इसके बाद वो मारपीट कर उसे और क्रेटा कार में बैठे उसके सहकर्मी को स्कार्पियों में बैठा लिया। इसके बाद में दोनों का मोबाइल छीनकर स्कार्पियों को कच्चे रास्ते में ले गया। थोड़ी देर बाद अपराधियों ने उन्हें स्कार्पियों से भी उतार दिया और अपराधी गाड़ी लेकर चले गए। इसके बाद दोनों पैदल ही भटकते-भटकते सुबह पांच बजे पक्की सड़क पर पहुंचे। यहां पर एक होटल के पास उन्हें अपनी कार क्रेटा दिखी। जब वह अपने साथी के साथ कार के पास पहुंचा तो देखा कि गाड़ी के अंदर बना बॉक्स टूटा हुआ है और पांच करोड़ गायब है।

    arrested criminals Giridih GPS Six criminals have been arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला : झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान समेत अन्य को मिली जमानत, सरकारी काम में बाधा डालने का लगा था आरोप
    Next Article 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के इशारे पर घटना को अंजाम देने वाले पांच नक्सली गिरफ्तार, दो कारबाईन व देशी कट्टा समेत अन्य सामान बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.