Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर फायरिंग करने वाला रॉकी खान गिरफ्तार, कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ा है तार
    झारखंड

    पलामू : शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर फायरिंग करने वाला रॉकी खान गिरफ्तार, कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ा है तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पालमू। पुलिस ने शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर फायरिंग करने वाले कुख्यात रॉकी खान को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया। रॉकी खान रांची के कांके चौक का रहने वाला है. सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ा हुआ है। पलामू पुलिस की स्पेशल टीम रांची गई और रॉकी खान को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि 28 जून को पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र के चपरवार में नेशनल हाइवे 98 की कंस्ट्रक्शन कंपनी शिवालया पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की थी।

    फायरिंग की घटना में ठेकेदार शिवजी दास को पैर में गोली लगी थी. शिवजी दास बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। फायरिंग की घटना के बाद पलामू पुलिस अपराधियों गिरफ्तारी के लिए कई इलाके में छापेमारी कर रही थी। फायरिंग की घटना में कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा का नाम जुड़ा था। सुजीत सिन्हा फिलहाल खूंटी जेल में बंद है।

    मिली जानकारी के अनुसार सुजीत सिन्हा गिरोह ने मई के पहले सप्ताह में शिवालया कंपनी के अधिकारियों को फोन और व्हाट्सएप कॉल करके रंगदारी की मांग की थी। धमकी भी दी थी। सुजीत सिन्हा गिरोह ने प्रोजेक्ट की लागत के हिसाबा से रंगदारी मांगी थी। जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई थी वह 13 डिजिट का था और नेपाल का बताया जा रहा था।

    पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फायरिंग की घटना में शामिल रॉकी खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रॉकी खान ने पलामू पुलिस को घटना में शामिल कई अपराधियों के नाम बताए हैं। हरिहरगंज और पिपरा के इलाके में भी कई अपराधियों ने फायरिंग के लिए गिरोह की मदद की है. रॉकी ने मदद करने वाले सभी लोगों के नाम बताए है. पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।

    #Jharkhand News criminal Sujit Sinha gang Firing at the site of Shivalaya Construction Company Palamu News Rocky Khan arrested Shivalaya Construction Company
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ईडी के सामने पेश
    Next Article एनआईए ने महाराष्ट्र में आईएसआईएस से जुड़े संदिग्धों को गिरफ्तार किया, बड़े पैमाने पर जब्त किए डिजिटल सबूत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.