Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शपथ ग्रहण समारोह का किया बायकॉट, जानें क्या है कारण
    झारखंड

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शपथ ग्रहण समारोह का किया बायकॉट, जानें क्या है कारण

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2023Updated:July 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने आज यानी सोमवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पहले झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट किया और वे सीधे राजभवन से निकल गए।

    बता दें कि राजभवन में सिर्फ विधायक और मंत्रियों को ही जाने का परमिशन था। लेकिन मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपने साथ अपने प्रवक्ता को भी राजभवन के दरबार हॉल ले जाना चाह रहे थे। जिस पर राजभवन प्रशासन ने उन्हें जाने से रोक दिया। उस दौरान वे गुस्से में दिखे और सीधे राजभवन से बाहर निकल गए।

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने लगाया ये आरोप

    बताया जाता है कि झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री अपने साथ अपने प्रवक्ता को भी राजभवन ले जाने की जिद पर अड़े रहे। जब उन्हें अंदर जाने नहीं दिया इससे नाराज होकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट कर बाहर निकल गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभवन पूरी तरह से भाजपा के इशारों पर काम कर रही है। राजभवन की तरफ से तुगलकी फरमान जारी किया गया है। जनता इसका जवाब भाजपा को देगी।

    राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

    दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबाल हॉल में आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, जोबा मांझी, विनोद पांडे, बंधु तिर्की, शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई नेता शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने बेबी देवी को शुभकामनाएं दी।

    Baby Devi Baby Devi swearing-in ceremony Bjp jharkhand Minister Mithilesh Thakur Mithilesh Thakur boycotted Mithilesh Thakur boycotted swearing-in ceremony Raj Bhavan ranchi राजभवन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजभवन में बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, नहीं पढ़ सकी सही से शपथ पत्र
    Next Article जमीन घोटाला मामले में व्यवसायी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की जमानत याचिका पर सुनवाई सात जुलाई को

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    क्राइम

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026
    Latest Posts

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.