Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»विपक्षी महाजुटान के बाद बिहार में बीजेपी की पहली बड़ी रैली, लखीसराय में थोड़ी देर में अमित शाह कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, बारिश के चलते कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल
    बिहार

    विपक्षी महाजुटान के बाद बिहार में बीजेपी की पहली बड़ी रैली, लखीसराय में थोड़ी देर में अमित शाह कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, बारिश के चलते कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखीसराय : गृह मंत्री अमित शाह लखीसराय पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री हेलीपैड से सीधे सभा स्थल जा सकते हैं। पहले उनका हेलीपैड से अशोक धाम मंदिर जाकर पूजा अर्चना का कार्यक्रम था। मगर पटना में खराब मौसम के चलते हुई देरी की वजह से मंदिर का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि वह पिछले 10 महीने में 5वीं बार बिहार पहुंचे हैं। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।

    खराब मौसम के चलते एयरपोर्ट पर करना पड़ा इंतजार

    पटना में खराब मौसम के चलते गृह मंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने में देरी हुई। इस वजह से शाह को करीब एक घंटे तक पटना एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। शाह 1 बजकर 26 मिनट पर पटना पहुंच गए थे। इसके बाद 2 बजकर 36 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर लखीसराय के लिए उड़ा। खराब मौसम के चलते कुछ देर के लिए शाह के हेलिकॉप्टर को पटना एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से रोक दिया गया था। कुछ देर में शाह लखीसराय पहुंचेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पटना एयरपोर्ट पर अगवानी की। बिहार बीजेपी के नेताओं ने शाह को माला पहनाकर स्वागत किया।

    विपक्षी महाजुटान के बाद बिहार में बीजेपी की पहली बड़ी रैली

    बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को हुए विपक्षी महाजुटान के बाद बीजेपी की पहली बड़ी रैली आज होने जा रही है। थोड़ी देर में अमित शाह लखीसराय में बीजेपी की रैली को संबोधित करेंगे। शाह पटना पहुंच गए हैं। लखीसराय में उनका इंतजार किया जा रहा है।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। रैली के बाद शाम करीब 4 बजे शाह मुंगेर, जमुई और बेगूसराय लोकसभा सीट के कोर ग्रुप की बैठक करेंगे। इसके बाद वे वापस हेलिकॉप्टर से पटना जाएंगे। शाम में पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अमित शाह की रैली को लेकर लखीसराय में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। अमित शाह के कारकेड में तीन स्तरीय सुरक्षा रखी गई है। बिना पास के किसी को भी आने की अनुमति नहीं है।

    address workers Amit shah Bihar Bjp BJP big rally in Bihar Lakhisarai opposition Mahajutan अमित शाह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखादगढ़ा बस स्टैंड में चार बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
    Next Article Breaking News : खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी 4 और बस में लगी आग, अब तक 9 बसें जलकर हुई खाक

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    बिहार

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025
    बिहार

    सिविल कोर्ट से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.