चाईबासा। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को लगातार अभियान में कामयाबी मिल रही है। इसी क्रम में रविवार को भी गोईलकेरा थाना स्थित मारादिरी गांव से कुईड़ा के बीच जंगली- पहाड़ी क्षेत्र से पुलिस ने पांच-पांच किलो का दो आईईडी बम बरामद किया है। इसकी पुष्टि चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने की। उन्होंने कहा कि 27 जून से एक अभियान टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका, अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थाना के कुईड़ा एवं मारादिरी गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में रविवार को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए दो आईईडी बरामद किया। दोनों आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है। इलाके में सर्च अभियान जारी है। एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। इसी सूचना पर गत 11 जनवरी 2023 से पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193बटालियन, 07 बटालियन, 26 बटालियन की टीम लगातार अभियान चला रही है।
चाईबासा : नक्सलियों के मंसूबे को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, पांच-पांच किलो का दो आईईडी नष्ट

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




