Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड : तापमान में लगातार हो रही वृद्धि, दोपहर में बाहर निकलना हुआ मुश्किल, हीट वेव का बढ़ा खतरा
    झारखंड

    झारखंड : तापमान में लगातार हो रही वृद्धि, दोपहर में बाहर निकलना हुआ मुश्किल, हीट वेव का बढ़ा खतरा

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । झारखंड के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दोपहर में अब बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है। कई जिलों में अब हीट वेव के हालात उत्पन्न हो रहे हैं। स्कूल से छुट्टी के बाद दोपहर को घर वापस लौटना अब बच्चों के लिए भी मुश्किल होने लगा है। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक गर्मी और चिलचिलाती धूप अब लोगों को परेशान करने लगी है। अगले दो से चार दिनों में झारखंड का तापमान चार से पांच डिग्री बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी।

    मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि अगले तीन से चार दिनों में ही रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अभी रांची का तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। जमशेदपुर में अभी तापमान में और बढ़त होने की संभावना है। इस वक्त यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के आसपास है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि अभी तापमान में बढ़त जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों तक तापमान लगातार बढ़ने का अनुमान है। इससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

    पलामू जिले में बढ़ती गर्मी को लेकर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर निर्देश जारी किया है। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालय के कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से लेकर 12 बजे तक ही संचालित की जाएंगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम मधु कोड़ा समेत 7 आरोपी ईडी कोर्ट में हुए पेश
    Next Article चतरा : दो हाईवा में जोरदार टक्कर, जानमाल की क्षति नहीं

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.