Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Aug, 2025 ♦ 1:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा में नक्सलियों का तांडव, 12 वाहन फूंके
    झारखंड

    बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा में नक्सलियों का तांडव, 12 वाहन फूंके

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । झारखंड के तीन जिलों में लेवी न मिलने से खफा नक्सलियों ने शुक्रवार रात 10 बजे से 11 बजे के बीच निर्माण कार्य में लगे 12 वाहन फूंक दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बोकारो और रामगढ़ जिले में माने बिरसेन के दस्ते ने इस घटना को अंजाम दिया। यह दस्ता इनामी नक्सली मिथिलेश महतो के सरेंडर के बाद क्षेत्र में दहशत फैला रहा है ।

    पुलिस ने पुष्टि की है कि बोकारो जिले के महुआटांड थाना क्षेत्र में एक जेसीबी, चार ट्रैक्टर और रामगढ़ में दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर नक्सलियों ने आग के हवाले किए हैं। महुआटांड थाना क्षेत्र में पाइप लाइन का काम चल रहा है। यह करीब आधा दर्जन नक्सलियों ने यह वारदात की। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के पारसाडीह में बीएम कंपनी पुल बना रही है। यहां करीब एक दर्जन नक्सली पहुंचे और वाहन फूंक दिए।जेसीबी ड्राइवर रवि कुमार सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है।

    बोकारो के एसपी चंदन झा ने शनिवार को माना है कि नक्सलियों ने वाहन फूंके हैं। जेसीबी पूरी तरह खाक हो गई। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि घटना में नक्सलियों का हाथ है या अपराधियों का। यह सभी गाड़ियां पीडीएस डीलर लीला साव की हैं।

    बताया गया है कि कैरी में 22 करोड़ रुपये की लागत से हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य में लगी जेसीबी और ट्रैक्टर मालिक लीला साव के घर के सामने खड़े थे। रात को हथियारबंद नक्सली पहुंचे और वाहनों के आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने आइयार-महुआटांड़ सड़क निर्माण कार्य के मुंशी को बंधक बनाकर बैठा लिया था। वह लीला साव को ढूंढ रहे थे।

    लीला साव पड़ोस में ही किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। जब वह घर आ रहे थे, तब कुछ लोगों को हथियार और पुलिस की वर्दी में देखा। उनको बाइक से आते देख नक्सलियों ने कहा कि लीला आ रहा है। यह सुनकर लीला साव ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और भाग गया। इसके बाद नक्सलियों ने एक-एक कर सभी गाड़ियों में आग लगा दी।

    उधर, लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदू टोंगरी में संचालित बालाजी स्टोन ट्रेडिंग वर्क्स लिमिटेड के माइंस तथा क्रशर प्लांट में पीएलएफआई के नक्सलियों ने शुक्रवार रात एक पोकलेन और एक साउंडलेस जेनरेटर को फूंक दिया। पोकलेन ऑपरेटर के साथ मारपीट की। दशहत फैलाने के उद्देश्य से दो बम विस्फोट भी किए। थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि लेवी के लिए पीएलएफआई संगठन के कृष्णा यादव तथा उनके सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में पांव पसार रहा कोरोना, गया में एक महिला की मौत
    Next Article फेक एप बनाकर बैंक खाता से पैसा उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, सीआईडी ने पकड़ा 4 अपराधी को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : अजरबैजान ने खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह को सौंपा, झारखंड ATS की टीम रांची के लिए रवाना

    August 22, 2025
    झारखंड

    चेंज मेकर्स अवार्ड से नवाजे गये बैद्यनाथ कुमार, बाल अधिकार और तस्करी रोकने में उल्लेखनीय योगदान

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह’त्याकांड, प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने म’रवा डाला पति को

    August 22, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : अजरबैजान ने खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह को सौंपा, झारखंड ATS की टीम रांची के लिए रवाना

    August 22, 2025

    चेंज मेकर्स अवार्ड से नवाजे गये बैद्यनाथ कुमार, बाल अधिकार और तस्करी रोकने में उल्लेखनीय योगदान

    August 22, 2025

    SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह’त्याकांड, प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने म’रवा डाला पति को

    August 22, 2025

    “अगर अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया होता…”: जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले बिल पर अमित शाह का बयान

    August 22, 2025

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.