Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Sep, 2025 ♦ 1:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : पुलिस की लापरवाही से देश छोड़कर भागा गैंगस्टर प्रिंस खान, एसएसपी में दारोगा को किया सस्पेंड
    झारखंड

    धनबाद : पुलिस की लापरवाही से देश छोड़कर भागा गैंगस्टर प्रिंस खान, एसएसपी में दारोगा को किया सस्पेंड

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। कोयलांचल का गैंगस्टर प्रिंस खान उर्फ हैदर अली पुलिस की लापरवाही के कारण देश छोड़कर फरार हो गया। गैंगस्टर प्रिंस खान ने पुलिस को अंधेरे में रखकर अपना पासपोर्ट का वेरिफिकेशन बैंकमोड़ थाना से करवाया। फिर टूरिस्ट वीजा लेकर भारत से दूर मध्य पूर्व में निकल गया। जानकारी है कि प्रिंस खान का वर्तमान लोकेशन मिडिल ईस्ट, खाड़ी या फिर पड़ोस के इस्लामिक देश में शरण लिया हुआ है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन की जानकारी मिलने पर एसएसपी संजीव कुमार ने दारोगा कालिका राम को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, तत्कालीन थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह को शो कॉज किया है।

    लापरवाही का फायदा उठाकर प्रिंस खान ने फर्जी तरीके से बनवाया पासपोर्ट
    पुलिस सूत्रों की मानें, तो वर्ष 2021 में गैंगस्टर ने हैदर अली के नाम से पासपोर्ट बनने के लिए आवेदन दिया था। पासपोर्ट ऑफिस ने कागजात जांच के लिए बैंक मोड़ थाना में भेजा। थाना में आवेदन मिलने पर जांच के लिए बैंकमोड़ थाना में पदस्थापित दारोगा कालिका राम को मिला। जिसके बाद कालिका राम ने वेरिफिकेशन जांच शुरू की। जिसमें कलिका राम ने लिखा है कि प्रिंस खान निवास स्थान पर नहीं पाया गया है।

    कैसे हुआ मामले का खुलासा
    पुलिस के अनुसार नन्हें हत्याकांड के बाद से प्रिंस खान का एक भी लोकेशन धनबाद नहीं मिल रहा था। उसके बाद भी वह लगातार घटना को अंजाम देते जा रहा था। फिर पुलिस ने सीआईडी की मदद से जांच शुरू की। जिसमें खुलासा हुआ कि प्रिंस खान बाकायदा पासपोर्ट बनाकर धनबाद से टूरिस्ट वीजा पर देश से भागा है। फिर सीआईडी ने जांच शुरू की, तो हर मामले का खुलासा धीरे-धीरे होते जाने लगा। सूत्रों के अनुसार जब दारोगा कालिका राम ने निवास स्थान पर नहीं होने की बात लिखी थी, तो कैसे पासपोर्ट बन गया। इस मामले में पासपोर्ट ऑफिस के कमर्चारी के भी मिलीभगत होने की संभावना जतायी है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : चौपारण में सरसों के तेल से लदे ट्रक में लगी आग
    Next Article बिहार : मोतिहारी में गैस एजेंसी से 75 हज़ार की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025
    Latest Posts

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025

    चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान

    September 7, 2025

    हजारीबाग में 12 अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    September 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.