Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्य के सरकारी और निजी स्कूल अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे, 30 जून तक लागू रहेगी व्यवस्था
    झारखंड

    राज्य के सरकारी और निजी स्कूल अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे, 30 जून तक लागू रहेगी व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल गर्मी के दिनों में मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे। यह व्यवस्था अप्रैल महीने से लागू होगी। अभी तक सभी स्कूलों में क्लासेस नौ बजे से शुरू होते हैं, जो अप्रैल महीने से सुबह सात बजे से शुरू होंगे। यह व्यवस्था अगले तीन महीने 30 जून तक बनी रहेगी। एक अप्रैल शनिवार होने के चलते मॉर्निंग शिफ्ट का शेड्यूल तीन अप्रैल से लागू होगा।

    टाइम टेबल में बदलाव होने के साथ ही मध्याह्न भोजन देने के समय में भी बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल शुरू होते ही 11 से 11:30 तक का समय मध्यान्ह भोजन का होगा। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने से 10 मिनट पहले बच्चे एकजुट होकर प्रार्थना करेंगे। इसके बाद एक घंटे का समय स्पोर्ट्स का होगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए यह इनडोर और आउटडोर दोनों हो सकता है। हालांकि, स्पोर्ट्स के लेकर असमंजस की स्थिति है। मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल शुरू होने के बाद छुट्टी होने का समय दोपहर एक का होगा। इसके बाद गर्मी के दिन में स्पोर्ट्स मुश्किल होगा। ऐसे में शिक्षक संघ ने भी शिक्षा विभाग से अनुरोध किया है कि इस पर विचार किया जाए।

    शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जो निर्देश जारी किया गया है उसके अनुसार स्कूल खुलते ही शुरू की दो घंटी 45-45 मिनट की होगी। सात बजे से स्कूल शुरू होगा। शिक्षकों को 6:45 तक स्कूल पहुंचना होगा। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 7:00 बजे से 7:15 बजे तक प्रार्थना होगी। इसके बाद क्लास में हाजिरी ली जाएगी और फिर 7:25 से पहली घंटी होगी।

    पहली दो घंटे की पढ़ाई पूरा होने के बाद 5 मिनट का ब्रेक भी दिया जाएगा। इसके बाद तीसरी चौथी और पांचवीं घंटी 40-40 मिनट की होगी। पांचवीं घंटी के बाद मध्यान्ह भोजन का समय होगा। मध्यान्ह भोजन के बाद छठी घंटी 40 मिनट की होगी। इसके बाद पांच मिनट का ब्रेक मिलेगा और फिर छुट्टी से पहले सातवीं घंटी 35 मिनट की होगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार 4345 पंचायतों को आधुनिक सुविधाओं से करेगी आच्छादित, रूपरेखा तैयार
    Next Article रांची : तपोवन मंदिर में चल रही तैयारियों का डीसी और एसएसपी ने लिया जायजा

    Related Posts

    झारखंड

    रेलवे का नया AI सिस्टम बचाएगा हाथियों की जान

    June 19, 2025
    क्राइम

    डॉ. निभा वर्मा के खिलाफ रामगढ़ थाने में FIR दर्ज, मृतक की पत्नी ने लगाया लापरवाही का आरोप

    June 19, 2025
    झारखंड

    राजधानी के इस जेवर दुकान में सेंधमारी… देखें वीडियो

    June 19, 2025
    Latest Posts

    रेलवे का नया AI सिस्टम बचाएगा हाथियों की जान

    June 19, 2025

    डॉ. निभा वर्मा के खिलाफ रामगढ़ थाने में FIR दर्ज, मृतक की पत्नी ने लगाया लापरवाही का आरोप

    June 19, 2025

    प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- पीएम बताएं 1.25 लाख करोड़ के पैकेज का क्या हुआ

    June 19, 2025

    राजधानी के इस जेवर दुकान में सेंधमारी… देखें वीडियो

    June 19, 2025

    जैनुल अंसारी के घर में घुस 6 बदमाशों ने मचाया तांडव, लूट ले गए कई कीमती सामान

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.