Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 12:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुर्गी दाना मंगाकर नहीं दिया पैसा, पोल्ट्री फॉर्म के मालिक पर 2.15 करोड़ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
    झारखंड

    मुर्गी दाना मंगाकर नहीं दिया पैसा, पोल्ट्री फॉर्म के मालिक पर 2.15 करोड़ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मुर्गी का दाना मंगाकर पैसा नहीं देने मामले में करोड़ों की धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह प्राथमिकी कोतवाली थाना में मेसर्स शर्मा पोल्ट्री के मालिक रवीश सिंह पर हुई है। आरोपी पर दो करोड पन्द्रह लाख चौदह हजार रुपये का सामान मंगवाकर पैसा नहीं देने व धमकी देने का आरोप है। इस मामले में जनरल मैनेजर श्री कृष्णा न्युट्रीशियन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नरेन्द्र राजेन्द जाधव ने लिखित शिकायत दी थी।

    पहले मंगवाया मुर्गी दाना, फिर नहीं दिया पैसा

    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कंपनी मुर्गी दाना के उत्पादन का कार्य करती है।रवीश सिंह प्रोपाईटर मेसर्स शर्मा पोल्ट्री पिता राजधारी सिंह ने कंपनी से संपर्क किए और हमे यह विश्वास दिलाया कि यदि हम उन्हें उनके माँग के अनुसार माल देते है तो वह माल के रकम का भुगतान दस दिनों के अन्दर कर देंगे। हमलोग उपरोक्त नामित व्यक्ति के रकम का भुगतान दस दिनों के अन्दर कर देगे। हमलोग उपरोक्त नामित व्यक्ति के बातो एवं उनकी मंशा को समझ नही पाए। उसके बातों पर विश्वास करके उधार में माल भेजना शुरू कर दिए, कुछ दिनों तक उनके द्वारा भुगतान किया गया। जिस कारण हमारा विश्वास उपरोक्त नामित व्यक्ति पर हो गया। तत्पश्चात हमें विश्वास पर लेकर उधार पर माल माँगने लगा। 6 अक्टूबर 2021 तक कुल बकाया दो करोड उन्नीस लाख चार हजार चार सौ उनन्चालीस रुपया हो गया। जिसके उपरांत हमारी कम्पनी द्वारा जब बकाये पैसे की माँग की गई तो उपरोक्त नामित व्यक्ति के द्वारा टोल मटोल किया जाने लगा। जिसके पश्चात बार बार अनुरोध करने पर तीन लाख नब्बे हजार रूपया हमारे खाता में जमा किया गया।

    फर्जी आरटीजीएस का भेज दिया मैसेज

    इसके साथ ही साथ उनके द्वारा वाट्सअप पर आरटीजीएस का सिलीप भेजा गया और कहा गया कि उन्होंने हमारे खाते में दस लाख रुपया एवं पाँच लाख रुपया जमा कराए गए है। परंतु जब मैने बैक में इस तथ्य की जाँच कि तो बैक के द्वारा मुझे यह बतलाया गया कि ऐसा कोई आरटीजीएस के माध्यम से कोई भी पैसा खाते में नही आया है। उपरोक नामित व्यक्ति के द्वारा हमारे वाट्स अप पर आरटीजीएस संबंध में जो कागजात भेजे गए है वह जाली है।

    पैसे मांगने पर देने लगा धमकी

    इन सभी बातों की जानकारी हमारे द्वारा जब उपरोक्त नामित व्यक्ति को दी गई तो वह हमारे साथ गाली गलौज करने लगे और हमें धमकी दिया गया कि यदि हम अपने बकाया राशि की मांग करते है तो हमारी कम्पनी एवं मेरे लिए अच्छी नही होगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैबिनेट का फैसला : रांची में 605 करोड़ की लागत से 224 सिटी बस खरीदी जाएगी, भवनों में अब टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा देना अनिवार्य
    Next Article पटना कॉलेज में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    Latest Posts

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.