Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड : कोडरमा में 21 मार्च से लापता सोनी का शव पत्थर खदान से बरामद
    झारखंड

    झारखंड : कोडरमा में 21 मार्च से लापता सोनी का शव पत्थर खदान से बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र से बीते 21 मार्च को लापता हुई युवती सोनी कुमारी उर्फ सोनाली (24) का शव रविवार रात एक पत्थर खदान से बरामद कर लिया गया। युवती का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर शव को बोरे में डालकर पत्थर खदान में फेंक दिया गया था।

    रविवार को घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर युवती के शव को बरामद करने की मांग की थी। ग्रामीणों और गोताखोरों की टीम के सहयोग से रात में शव को पत्थर खदान से निकाला गया और सोमवार को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

    जानकारी के अनुसार घटना के बाद कब्जे में लिए गए सूमो गाड़ी के चालक बसवरिया निवासी रोहित कुमार मेहता के निशानदेही पर उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के दौरान युवती की हत्या कर शव को पत्थर के साथ बोरी में भर कर पानी भरे बंद पड़े पत्थर खदान में फेंके जाने की जानकारी मिली। बीते 21 मार्च को युवती के लापता होने के बाद 22 मार्च को परिजनों ने डोमचांच थाना में मामले की जानकारी देते हुए खोजबीन करने के लिए आवेदन देते हुए सनहा दर्ज करवाया था। पुलिस ने शक के आधार पर एक सूमो गाड़ी को जब्त करते हुए उसके चालक सह मालिक को हिरासत में लिया था। इसके बाद जांच के मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया। वहीं घटना के बाद एक आरोपित मुंबई भाग गया, जिसे मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस की अबतक की जांच में युवती सोनी की हत्या में सुपारी दिए जाने की बात सामने आयी है। दो दिन पहले शनिवार को मामले में परिजनों के की ओर से पांच लोगों को नामजद करते हुए डोमचांच थाना में एक आवेदन दिया गया था। आवेदन में महथाडीह निवासी दीपक साव पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुत्री का अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया था। बताया जाता है कि उनकी पुत्री दीपक साव के पास पूर्व में ट्यूशन पढ़ती थी, जिसके कारण उसकी जान पहचान थी और दीपक साव से फोन पर बातचीत होती थी। मामले में दीपक साव के सहयोगी भरत उर्फ कारू ग्राम मंझलीटांड, संतोष मेहता मसनोडीह, संजय कुमार मेहता नावाडीह सहित वाहन मालिक रोहित मेहता पर अपनी पुत्री को जान मारने की नीयत से गायब करने का आरोप लगाया गया।

    इस बाबत बताया गया कि सोनी भी एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थी। सम्भवतः प्रेम प्रसंग के इस मामले में दीपक दूसरी जगह शादी करने वाला था और इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनी को मारने की योजना बनायी। इसके लिए सुपारी देने की भी बात सामने आ रही है।

    इस मामले में डोमचांच पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। गत 21 मार्च को युवती के गायब होने के बाद परिजनों ने थाना में आवेदन दिया तो पहले मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। वही एक आरोपित को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई और फिर उसे छोड़ दिया गया। रविवार को इस मामले के सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया। वहां पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता और झारखंड आंदोलनकारी अजय कृष्ण भी मौजूद रहे, जिन्होंने मामले के उद्भेदन और शव बरामदगी के लिए पुलिस पर दबाव बनाया। तब जाकर रात में ही शव को बरामद किया जा सका।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहार्डकोर नक्सली भीखन गंझू को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
    Next Article जमशेदपुर : सिविल कोर्ट में गवाही देने पहुंचे युवक को अपराधियों ने कोर्ट के बाहर मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.