Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 3:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डीसी और एसएसपी ने सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का किया निरीक्षण
    झारखंड

    डीसी और एसएसपी ने सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। सरहुल पर्व के मद्देनजर डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को शहर के विभिन्न सरना स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी एसपी एस जैन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) आरएन आलोक, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    डीसी और एसएसपी ने इस दौरान सिरम टोली, सरना टोली एवं हातमा स्थित सरना स्थलों का निरीक्षण किया। यहां आला अधिकारियों की ओर से सरना समितियों से बेहतर व्यवस्था के लिए बातचीत भी की गयी। डीसी ने कहा कि समिति की ओर से सरना स्थलों पर लाइट, सड़क समतलीकरण, जलापूर्ति, मोबाइल टॉयलेट आदि की बेहतर व्यवस्था को लेकर समतियों ने राय दी । उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों की ओर से सरना स्थलों पर मुकम्मल सुविधा के लिए खाका तैयार कर लिया गया है, सभी सरना स्थल पर व्यवस्था अव्वल दर्जे की बनानी है।

    उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों एवं सरना समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरना स्थल पर आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सरहुल पर्व के दौरान सरना स्थल पर आने वाले लोग पूजा करने के बाद सुगम तरीके से अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो सके, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो उसका ख्याल रखा जाएगा। नगर निगम द्वारा लोगों के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि आपसी समन्वय के साथ सरहुल पूजा के लिए सभी तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाए।

    एसएसपी ने कहा कि सरहुल पर्व के मद्देनजर जितने भी सरना समितियां हैं, उनके साथ बैठक की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को लगाया जायेगा, आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं, साथ ही ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्व किसी प्रकार का कोई फायदा नहीं उठा पाये।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम फायरिंग मामले में मुख्य आरोपित सहित 12 गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Next Article शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में शांतनु का करीबी प्रमोटर को ईडी ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.