Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 11:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो: धनगढ़ी में मलवा हटाने पहुंची रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, थाना प्रभारी, सिटी डीएसपी सहित पांच पुलिसकर्मी जख्मी
    झारखंड

    बोकारो: धनगढ़ी में मलवा हटाने पहुंची रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, थाना प्रभारी, सिटी डीएसपी सहित पांच पुलिसकर्मी जख्मी

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो। धनगढ़ी में मलवा हटाने पहुंची रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया।ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में डीएसपी, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    घटना के बारे में बताया जाता है कि तलवाडिया रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए धनगढ़ी गांव में 173 दिन पहले अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन मलवा वहीं पड़ा हुआ था। बुधवार की सुबह जब बोकारो स्टील सिटी के लोग सो रहे थे तभी जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन सुबह 4 बजे गांव पहुंच गया और मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और पत्थरबाजी शुरू हो गई जिसमें हरला थाना प्रभारी संतोष कुमार, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

    ग्रामीणों द्वारा पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने रबर बुलेट का प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार के अलावे आवासीय दंडाधिकारी मनीषा वत्स, डीटीओ संजीव कुमार, बोकारो के लगभग सभी थाने के इंस्पेक्टर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

    बताते चलें कि लाइन के दोहरीकरण के लिए बोकारो स्टील ने ही जमीन रेलवे को स्थानांतरित की है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजे की पूरी रकम उन्हें अब तक नहीं दी गई है और ना ही नियोजन और पुनर्वास की पहल बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से की गई है, इसलिए रेलवे परियोजना को आगे नहीं बढ़ने देंगे।

    धनगढ़ी के ग्रामीण 173 दिन से अतिक्रमण वाले स्थान पर धरना दे रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि बीएसएल में जमीन ली थी लेकिन ना नियोजन दिया है ना ही पुनर्वास की व्यवस्था की गई है, यह जमीन उनकी है। इसलिए उसका विरोध कर रहे हैं।गांव के लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। इनका कहना है कि पुलिस प्रशासन और रेलवे जबरन उनकी जमीन पर काम कर रहे हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 मार्च का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article कोडरमा : सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

    Related Posts

    झारखंड

    11वीं कक्षा के लिए 27 जून तक गोस्सनर कॉलेज में ले सकेंगे दाखिला

    June 22, 2025
    क्राइम

    साइबर क्रिमिनल्स की हिमाकत, सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के नाम पर बार-बार बना रहे फेक आईडी

    June 22, 2025
    झारखंड

    भारतीय युवा कांग्रेस ने झारखंड में संगठनात्मक चुनाव कराने का किया ऐलान

    June 22, 2025
    Latest Posts

    भारत का स्वदेशी तेजस MK1A फाइटर जेट तैयार, इस माह से शुरू होगी डिलीवरी

    June 22, 2025

    11वीं कक्षा के लिए 27 जून तक गोस्सनर कॉलेज में ले सकेंगे दाखिला

    June 22, 2025

    साइबर क्रिमिनल्स की हिमाकत, सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के नाम पर बार-बार बना रहे फेक आईडी

    June 22, 2025

    भारतीय युवा कांग्रेस ने झारखंड में संगठनात्मक चुनाव कराने का किया ऐलान

    June 22, 2025

    गृह मंत्री अ‍मित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, माओवाद विरोधी रणनीति को मजबूत करने पर जोर

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.