Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। इन्फ्लूएंजा-ए वायरस के सब वैरिएंट एच1एन3 और एच1एन1की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। इस बीमारी के बढ़ते मामले के बाद राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को सभी जिले के उपायुक्त को एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसमें लिखा है कि देश के कई हिस्सों में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (एसएआरआई ) के केस बढ़े हैं। इन मामलों की निगरानी करने के साथ-साथ इससे निपटने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

    अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन रोग (एसएआरआई) देश के कुछ भागों में तेजी से फैला है। इनमें से अधिकांश मामले इन्फ्लूएंजा ए वायरस एच1एन1, एच1एन3 आदि के कारण होते हैं। इन्फ्लूएंजा का तेजी से फैलना चिंता का विषय है। इन्फ्लूएंजा एक मौसमी बीमारी है। ऐसे में अधिक उम्र वाले लोग, अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग और गर्भवती महिलाएं ज्यादा अलर्ट रहे।

    ये है गाइडलाइन

    =इन्फ्लूएंजा के बारे में सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

    • मुंह और नाक को ढंकना, खांसने , छींकने वक्त रुमाल से नाक और मुंह को ढांके।
    • जहां-तहां थूकने से बचना।
    • हाथों की बार-बार साबुन और पानी से धोना।
    • हाथ नहीं मिलाना।
    • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग।
    • भीड़ वाली जगहों में जाने से बचना।
    • आंखों और नाक को छूने से बचें।
    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article13 मार्च का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रांची : 598 स्कूलों के किचन और स्टोर रूम की होगी मरम्मत, झारखंड शिक्षा परियोजना ने जारी किया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.