Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में भी तेजी से बढ़ रहा एच3एन2 इंफ्लूएंजा का खतरा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में भी तेजी से बढ़ रहा एच3एन2 इंफ्लूएंजा का खतरा

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। इस बीमारी के लक्षण कोरोना से मिलते जुलते हैं। कई राज्यों में एच3एन2 इंफ्लूएंजा का खतरा देखा जा रहा है। झारखंड में भी इस बीमारी का खतरा देखा जा रहा है।

    इस संबंध में रांची रिम्स के डॉक्टर डॉ संजय ने बताया कि इस बीमारी के लक्षण को अगर नजर अंदाज किया गया तो खतरा बढ़ सकता है। अगर लंबे समय से खांसी है, सांस फूल रही है औऱ थकान की शिकायत है तो जांच करानी चाहिए। खांसी ठीक हो जायेगी सोचकर साधारण दवा नहीं लेनी चाहिए खतरा बढ़ सकता है। इस बीमारी का अगर समय रहते इलाज नहीं हो पाया तो यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि जान भी जा सकती है। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि कई बार लोग आईसीयू में भी भर्ती हो जाते हैं। अगर बाहर से आये किसी व्यक्ति में इसके लक्षण दिखते हैं तो और सतर्क रहने की जरूरत है।

    अगर परिवार में किसी व्यक्ति में इस बीमारी के लक्षण हैं तो उसका मास्क पहनकर रहना बेहद जरूरी है। यह बीमारी फैलती है। घर के दूसरे सदस्यों को भी एन95 मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि यह वायरल बीमारी है, सांसों के जरिए भी एक दूसरे में जा सकता है। वहीं इस बार इसकी प्रसार क्षमता अधिक देखी जा रही है।

    इसकी शुरुआत गले में दर्द, बुखार और खांसी होती है। धीरे- धीरे पूरा शरीर कमजोर होने लगता है। शरीर में दर्द रहता है। अगर परिवार के किसी भी सदस्य में यह लक्षण हैं तो तुरंत आपको जांच कराना चाहिए। तुरंत इसकी जांच कराएं आरटीपीसीआर टेस्ट से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। घर में किसी को लक्षण होने पर चिकित्सक के संपर्क में रहना जरूरी है। एन-95 का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। लगातार गर्म पानी का सेवन करना बेहद जरूरी है। लक्षण मिलने पर एंटीबायोटिक दवा का सेवन बिल्कुल ना करें, इसमें एंटीवायरल दवाएं चलती हैं। ओसेल्टामाविस दवा इस बीमारी से लड़ने में कारगर है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लॉउड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के तत्कालीन निजी सचिव उमाशंकर मालवीय की याचिका हाईकोर्ट से खारिज
    Next Article कांग्रेस नेता ध्रुवनारायण का हार्ट अटैक से निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    क्राइम

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026
    Latest Posts

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.