Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 2:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»लालू प्रसाद यादव के करीबी अबू दोजाना के घर पर ईडी का छापा
    बिहार

    लालू प्रसाद यादव के करीबी अबू दोजाना के घर पर ईडी का छापा

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व पूर्व विधायक अबू दोजाना के घर पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने छापामारी की।

    राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में स्थित अबू दोजाना के आवास पर ईडी की छापामारी चल रही है। बताया गया है कि यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई है। इसके साथ ही यह मामला कोचर बंधु से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अबू दोजाना के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। उनके दफ्तर पर भी छापेमारी की गई है।

    अबू दोजाना राजद सुप्रीमो व सूबे के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं। इस बात की चर्चा है कि पटना स्थित सगुना मोड़ के पास बन रहे सूबे के सबसे बड़े मॉल का काम अबू दोजाना की कंपनी ही देख रही थी। यह मॉल लालू परिवार का बताया जाता था।

    हालांकि, वर्तमान में मॉल के निर्माण कार्य पर रोक है। इससे पहले जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की टीम ने सोमवार सुबह लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पहुंची थी। करीब साढ़े पांच घंटे तक सीबीआई के अधिकारी आवास पर रहे और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद टीम यहां से निकली।

    वहीं बीते मंगलवार को दिल्ली में लालू प्रसाद यादव और मीसा भारती से पूछताछ की गई।

    इस पहले भी अबू दोजाना के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी 2018 में हो चुकी है। उस समय बताया गया था कि अबू दोजाना की निर्माण कंपनी मेसर्स मेरिडियन कंस्ट्रक्शन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ही लालू प्रसाद यादव के स्वामित्व वाले मॉल का निर्माण करवा रही थी। इस शिकायत के बाद ईडी ने मॉल के निर्माण पर रोक लगवा दी थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : खदान में डूबी छात्रा को ढूंढ रही एनडीआरएफ टीम
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    Related Posts

    बिहार

    CM नीतीश ने किया बापू टावर का उद्घाटन, बच्चों से की मुलाकात

    July 4, 2025
    ट्रेंडिंग

    पप्पू यादव ने 9 जुलाई को बिहार बंद का किया ऐलान, CM से की यह अपील

    July 4, 2025
    बिहार

    BSPHCL ने जारी किए तकनीशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

    July 4, 2025
    Latest Posts

    सर्किल इंस्पेक्टर के घर डकैती कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 4, 2025

    वेल्डिंग के दौरान फटा सिलेंडर, मजदूर गंभीर रूप से घायल…

    July 4, 2025

    पलामू की 3.49 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि मिली

    July 4, 2025

    CM नीतीश ने किया बापू टावर का उद्घाटन, बच्चों से की मुलाकात

    July 4, 2025

    लंदन में ललित मोदी और विजय माल्या कर रहे पार्टी, गाना गाते और मस्ती करते VIDEO VIRAL

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.