Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 6:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर: आतंक के खिलाफ एक्शन, पुलवामा-अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो दहशतगर्द
    देश

    जम्मू-कश्मीर: आतंक के खिलाफ एक्शन, पुलवामा-अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो दहशतगर्द

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी मार गिराया है।

    इससे पहले, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा में सोमवार को आधी रात बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें एक आतंकी मारा गया। डीजीपी दिलबाग सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने आतंकियों की पहचान की कोई जानकारी नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक मारा गया आतंकी कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल हो सकता है। वहीं सेना के दो जवानों के घायल होने की खबर है।

    रविवार को पुलवामा में पत्नी के साथ बाजार जा रहे कश्मीरी पंडित बैंक गार्ड संजय शर्मा की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों के पदगामपोरा में छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमले के बाद से ही पुलिस तथा सुरक्षा बलों की टीमें लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी हुई हैं।

    पुलवामा जिले के अच्छन गांव में आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मुस्लिम पड़ोसियों ने भाईचारे की मिसाल पैदा की। उन्होंने संजय शर्मा के अंतिम संस्कार में परिवार की तरह मदद की।

    उन्होंने संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की और अर्थी को भी कंधा दिया। संजय शर्मा का परिवार अच्छन गांव में रहने वाला एकमात्र कश्मीरी पंडित परिवार है। स्थानीय निवासी मुदस्सिर अहमद ने कहा, जब हमें संजय शर्मा की हत्या की खबर मिली तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी निराशाजनक
    Next Article 28 फ़रवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    दीपिका पादुकोण को मिलेगा हॉलीवुड का बड़ा सम्मान, ‘वॉक ऑफ फेम’ 2026 के लिए हुआ चयन

    July 3, 2025
    ट्रेंडिंग

    माली में आतंकी हमले, तीन भारतीयों का अपहरण, केंद्र सरकार ने जताई चिंता

    July 3, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा में महिला तीर्थयात्रियों की मदद के लिए CRPF ने ‘मे आई हेल्प यू’ टीम की तैनात

    July 3, 2025
    Latest Posts

    JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    July 3, 2025

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    July 3, 2025

    जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    July 3, 2025

    ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में हाइब्रिड शेर ‘शशांक’ की मौत, पेट में कैंसर निकला कारण

    July 3, 2025

    कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा की मेरिट लिस्ट रद्द करने की याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.