Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 1:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, बंद नहीं हुई मुर्गों की बिक्री, खुलेआम हो रहा कारोबार
    झारखंड

    बोकारों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, बंद नहीं हुई मुर्गों की बिक्री, खुलेआम हो रहा कारोबार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो। जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक के साथ ही जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से कुछ दिनों के लिए मुर्गा या बत्तख खाने से परहेज करने की अपील की है। लोहांचल स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गियों में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि होने के बाद 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गा बेचने पर प्रतिबंध है। फिर भी लोग मुर्गा बेच रहे हैं।

    बता दें कि लोहांचल स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गियों में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को अफेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। इन इलाकों में मुर्गा और बत्तखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद, अभी भी चास-बोकारो के अधिकांश मुर्गा दुकान खुले हुए हैं और इनमें मुर्गे की सप्लाई भी पोल्ट्री फार्म संचालकों की ओर से किया जा रहा है।

    प्रशासन का ध्यान इन दुकानों और सप्लायरों पर नहीं है। प्रशासन की ओर से सिर्फ बिक्री पर रोक संबंधी कागजी आदेश जारी कर दिया गया है, बिक्री बंद कराने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोग कह रहे हैं कि अगर ऐसे ही बर्ड फ्लू की अनदेखी होती रही तो संक्रमण का दायरा बढ़ सकता है।

    शुक्रवार को केवल सेक्टर 12 मोड़ को छोड़ दें तो अन्य सभी इलाकों में मुर्गे की बिक्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। होटल और फास्ट फूड के ठेलों पर जमकर चिकेन का करोबार हुआ। प्रशासन को अब इसपर सख्ती करना चाहिए। दुकानों पर पहुंचकर जरूरी जांच करने से इसपर रोक लगाई जा सकती है।

    सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक बर्ड फ्लू या एवियन फ्लू ए-टाइप का इंफ्लुएंजा वायरस है। यह इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है। जब कोई इंसान किसी संक्रमित पक्षी से सीधे तौर पर संपर्क में आता है तो उसके भी बर्ड फ्लू से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

    डॉक्टर ने बताया कि अबतक इंसानों के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इंसान भी बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकते हैं। बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस एच5एन1 होता है। अगर वायरस हवा में मौजूद है तो वहां सांस लेने से भी कोई व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकता है। इसके अलावा आंख, नाक या मुंह के जरिए भी वायरस शरीर में जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति किसी संक्रमित जगह को छूता है, तो उससे भी वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाता है। हमें इसपर सावधानी बरतने की जरूरत है।

    सेक्टर बारह मोड़ के सामने तो मुर्गा नहीं बिक रहा है, लेकिन दुंदीबाग बाजार के अंदर मुर्गा बिक रहा है। वहां पर लोग मुर्गा खरीदते व बेचते नजर आए।

    वहीं, सेक्टर चार लक्ष्मी मार्केट में कहीं-कहीं मुर्गा बिक रहा है जहां लोग धड़ल्ले से खरीदारी कर रहे है। इसके अलावा चिकन चिल्ली आदि की दुकानों पर भी ग्राहक आसानी से चिकन चिल्ली का आनंद उठाते नजर आए। सेक्टर आठ और नौ में मुर्गा की दुकानें खुली रही और लोग खरीददारी करते नजर आए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : सेक्टर 12 में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article झारखंड : नौ नक्सलियों पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, सरकार ने दी अनुमति

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 15 लोग झुलसे, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    July 7, 2025
    क्राइम

    सिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल

    July 7, 2025
    खेल

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025
    Latest Posts

    Jio-BlackRock की शानदार शुरुआत, पहले NFO में जुटाए करोड़ों रुपये

    July 7, 2025

    हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 15 लोग झुलसे, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    July 7, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड : बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, DGP ने कहा- जल्द होगा खुलासा

    July 7, 2025

    सिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल

    July 7, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.