Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : पटना के जेठुली में दूसरे दिन भी उपद्रव, अंतिम संस्कार कर लौटते समय पुलिस पर पथराव, जवाब में फायरिंग, दो लोगों की मौत
    बिहार

    बिहार : पटना के जेठुली में दूसरे दिन भी उपद्रव, अंतिम संस्कार कर लौटते समय पुलिस पर पथराव, जवाब में फायरिंग, दो लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2023Updated:February 20, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। पुलिस सप्ताह का पहला दिन बिहार पुलिस के लिए मुसीबतों भरा रहा, जब रविवार के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी जमकर हंगामा हो रहा है। फायरिंग में दो लोगों की मौत और इस हत्याकांड के आरोपी का घर-कॉम्यनिटी हॉल आदि जलाने के बाद से हंगामा शांत कराने का पुलिसिया प्रयास पूरी तरह विफल रहा। रातभर किसी तरह तनाव के बीच शांति रही, लेकिन सोमवार को सुबह होते ही उपद्रव शुरू हो गया। दो लोगों की मौत के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

    मुख्यारोपी बच्चा राय के भाई के घर, फैक्ट्री और उसके पड़ोसी के घर में आग लगा दी। इसके बाद गैस वेंडर से मारपीट की। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने मीडिया कर्मियों को बेरहमी से पीटा। उनके मोबाइल और कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं दोपहर करीब एक बजे अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोग फिर आक्रोशित हो गए। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो पथराव करने लगे। इसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को 4 राउंड फायरिंग करना पड़ा। फिलहाल इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं। पुलिस लगातार कैंप कर रही है।

    इधर, पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंची तो लोगों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया। इधर, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पूरा जेटली गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस स्थानीय लोगों से घर से नहीं निकलने की अपील कर रही है। साथ ही उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।

    मरने वालों के परिजन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने यह चेतावनी दी है कि जब तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री घटनास्थल पर नहीं आते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि जेठुली गोलीकांड में अबतक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। ग्रामीण से अपील है कि शांति व्यवस्था कायम करने में पुलिस की मदद करें। गोलीकांड में शामिल सभी आरोपियों को पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    रविवार दोपहर पटना में वर्चस्व की लड़ाई में जमकर गोलीबारी हुई थी। एक पक्ष के लोगों ने करीब 43 राउंड फायरिंग की। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दूसरे पक्ष ने हत्या के गुस्से में आरोपी के घर और कॉम्युनिटी हॉल में आग लगा दी। नेशनल हाइवे पर घंटों तांडव हुआ। कॉम्युनिटी हॉल का सामान बाहर निकालकर सड़क पर जलाया जाता रहा। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं मानें तो पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर इलाके में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। घटना नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव की है।

    घटना जिन दो पक्षों के बीच हुई, उनमें से एक पक्ष ही अबतक सामने आया है। जेठुली गांव के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव के अनुसार, रविवार दोपहर हमलोगों के पार्किंग ग्राउंड के पास मुखियापति सतीश राय उर्फ बच्चा राय का ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर रहा था। इसी दौरान मैं अपनी कार निकाल रहा था। मैंने सतीश राय के ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए कहा तो वह नहीं माना। इतने में सतीश राय वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। कुछ देर में उसके सहयोगी बंदूकें लेकर वहां पहुंच गए। इधर, मेरे परिजन सतीश राय को समझाने वहां पहुंचे। जब हमलोग कुछ बोल पाते सतीश राय और उसके सहयोगी गोलीबारी करने लगे। इसमें आधा दर्जन लोगों को गोली लग गई। रोशन और गौतम की मौत हो गई। चारों घायलों का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में मिल रहे बर्ड फ्लू के संकेत, प्रशासन अलर्ट मोड पर
    Next Article सुकमा : 8 लाख का इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.